Homemade Face Wash For Daily Use (घर पर फेस वॉश कैसे बनाएं): फेस वॉश करने से चेहरे पर बेशक दुगना ग्लो आ जाता है, लेकिन बाजार वाले फेस वॉश का आपकी स्किन पर दुष्प्रभाव भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप घर पर ही देसी चीजों का यूज कर बढ़िया सा कोई फेस वॉश बना लें तो आपके चेहरे पर चांद सा निखार आना पक्का है। आप घर पर भी मात्र चार चीजों को मिलाकर डेली यूज के हिसाब वाला स्किन के लिए शानदार फेसवॉश बना सकते हैं। यहां देखें घर पर फेस वॉश कैसे बनाएं, जो आपकी स्किन के लिए एसिडिक और हार्श भी न हो।
How to Make Face Wash At Home, घर पर फेस वॉश कैसे बनाएं
इस बढ़िया से फेस वॉश को बनाने के लिए आपको शहद, दही, नींबू का रस और बेसन लेना होगा। घरेलू फेस वॉश बनाने के लिए हम आपको यहां दो तरह की स्टेप्स बताएंगे।
शहद और नींबू के रस वाला फेस वॉश
आपको सबसे पहले दो तीन बूंद नींबू के रस को एक चम्मच शहद में मिला लें और तब तक अच्छे से मिक्स करें जब तक आपका पेस्ट पतला न हो जाए। और बस आपका बिना किसी मेहनत तो केमिकल्स वाला फेस वॉश बनकर तैयार है। जिसे आप चेहरे पर अच्छे से मल लें और साफ पानी से मुंह धो लें। ये दोनों ही चीजें चेहरे के लिए काफी अच्छी होती हैं।
बेसन और दही वाला फेस वॉश
बेसन और दही वाला फेस वॉश भी चेहरे के लिए शानदार हो सकता है। आपको केवल दही और बेसन को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लेना है। औरअपने चेहरे पर हल्का हल्का मसाज कर यूज कर लेना है। और बस पानी से धोकर आपका चेहरा एकदम चमक जाएगा। ये नेचुरल फेस वॉश आपकी स्किन के लिए बेशक ही रामबाण हो सकते हैं।
