हममे से कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपनी स्किन से ज्यादा बालों से प्यार होता है। वो अपने बालों की एक्सट्रा केयर करते हैं। सॉफ्ट,सिल्की और मुलायम बालों के लिए लोग इसे धूप, धूल, मिट्टी से बचाते हैं। लेकिन लाख देखभाल के बावजूद बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इन्हीं प्रॉब्लम्स में से एक है बालों में लीख का होना। बालों में लीख होने की वजह सुंदर बालों का भी लुक बिगड़ जाता है। ये समस्या सबसे ज्यादा बच्चों में देखने को मिलती है। बालों में लीख देखने में तो खराब लगते ही हैं, साथ ही ये कई बार शर्मिंदगी का भी कारण बन जाते हैं। लीख से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से लीख से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
बालों से लीख निकालने के घरेलू उपाय - Home remedies to remove nits from hair
कपूर तेल
नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से लीख की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले नारियल तेल में कपूर मिलाएं और इसे हल्का गुनगुना कर लें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। रातभर इसे लगा रहने दें। इससे लीख की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा।
अदरक-नींबू
दो चम्मच अदरक का रस लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। 20-25 मिनट के लिए इसे बालों पर लगा रहने दें। फिर बाल धो लें।
एसेंशियल ऑयल
इसके लिए नारियल तेल, पिपरमिंट और नीम के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें। फिर इसे बालों पर अच्छी तरह अप्लाई करें। आधे घंटे बाद बालों को धो लें। ऐसा करने से लीख की समस्या जल्द खत्म होगी।
सरसों का तेल
लीख की समस्या से छुटकारा दिलाने में सरसों का तेल भी काफी कारगर साबित होता है। इसके लिए सरसों के तेल में नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो लें। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा।
