लाइफस्टाइल

लीख ने बालों का कर दिया है बुरा हाल, तो ये घरेलू नुस्खे का करें इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 26, 2024, 12:30 PM IST

बालों में लीख का होना एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर बच्चे परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप लीख से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home remedies to remove nits from hair

हममे से कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपनी स्किन से ज्यादा बालों से प्यार होता है। वो अपने बालों की एक्सट्रा केयर करते हैं। सॉफ्ट,सिल्की और मुलायम बालों के लिए लोग इसे धूप, धूल, मिट्टी से बचाते हैं। लेकिन लाख देखभाल के बावजूद बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इन्हीं प्रॉब्लम्स में से एक है बालों में लीख का होना। बालों में लीख होने की वजह सुंदर बालों का भी लुक बिगड़ जाता है। ये समस्या सबसे ज्यादा बच्चों में देखने को मिलती है। बालों में लीख देखने में तो खराब लगते ही हैं, साथ ही ये कई बार शर्मिंदगी का भी कारण बन जाते हैं। लीख से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से लीख से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

बालों से लीख निकालने के घरेलू उपाय - Home remedies to remove nits from hair

कपूर तेल

नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से लीख की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले नारियल तेल में कपूर मिलाएं और इसे हल्का गुनगुना कर लें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। रातभर इसे लगा रहने दें। इससे लीख की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा।

अदरक-नींबू

दो चम्मच अदरक का रस लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। 20-25 मिनट के लिए इसे बालों पर लगा रहने दें। फिर बाल धो लें।

एसेंशियल ऑयल

इसके लिए नारियल तेल, पिपरमिंट और नीम के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें। फिर इसे बालों पर अच्छी तरह अप्लाई करें। आधे घंटे बाद बालों को धो लें। ऐसा करने से लीख की समस्या जल्द खत्म होगी।

सरसों का तेल

लीख की समस्या से छुटकारा दिलाने में सरसों का तेल भी काफी कारगर साबित होता है। इसके लिए सरसों के तेल में नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो लें। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article