लाइफस्टाइल

घर में चूहों ने मचा रखा है आतंक तो बस अपनाएं ये घरेलू उपाय, बिना मरे सभी Rats हो जाएंगे छूमंतर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 2, 2024, 10:01 AM IST

How to get rid of Rats: अगर आपके घर में चूहों ने आतंक मचा रखा है तो इन घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

Image

How to get rid of Rats

How to get rid of Rats: लाख साफ सफाई के बावजूद घर में चूहों का आतंक देखने को मिलता है। ये ना सिर्फ खाने पीने के सामान को खराब कर देते हैं बल्कि घर में रखे सारे सामान को कुतर भी देते हैं। कई बार ये कपड़े भी काट देते हैं। घर से चूहों को भगाने के लिए लोग रैट किलर्स का इस्तेमाल करते हैं। रैट किलर्स से चूहे घर के किसी कोने में मर जाते हैं जिससे घर में रहना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घर से चूहों को भगाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे की मदद ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से बिना मारे घर से चूहों को भगा सकते हैं।

चूहों से छुटकारा दिलाने वाले घरेलू उपाय - Home Remedies To Get Rid Of Rats

प्याज

चूहे प्याज की गंध से दूर भागते हैं। घर से चूहों को भगाने के लिए प्याज छीलकर रख सकते हैं। इससे ये घर से तुरंत भाग जाएगा।

लाल मिर्च

चूहों को भगाने के लिए आप लाल मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लाल मिर्च पाउडर को उन जगहों पर रखें जहां पर चूहे सबसे ज्यादा आते हैं।

लहसुन

इसके लिए लहसुन को बारीक काटकर घर के कोने में रखें। लहसुन की गंध से चूहे दूर भागते हैं।

पेपरमिंट

एक रूई में पेपरमिंट लगाकर चूहों के घूमने की जगह पर रखें। बिना मरे चूहे घर से भाग जाएंगे।

तंबाकू

चूहों को भगाने के लिए आप तंबाकू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तंबाकू में पाया जाने वाला नशीला पदार्श चूहों को परेशान करता है और वे घर से भागते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article