लाइफस्टाइल

बालों में जुएं ने जमा लिया है डेरा? तो आज ही अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 7, 2024, 07:47 AM IST

Home Remedies For Lice: अगर आप जुएं की समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से इनसे छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप हमेशा के लिए जुओं की समस्या से निजात पा सकेंगे।

Image

Home Remedies to get rid of lice

Home Remedies For Lice: बालों में जूं का होना एक आम समस्या है। इस समस्या से सबसे ज्यादा बच्चे परेशान रहते हैं। बालों में नमी, गंदगी की वजह से जुए होने लगते हैं। ऐसे में बालों की एक्स्ट्रा केयर करना बेहद जरूरी होता है। अगर समय पर इनका इलाज न किया जाये तो इनसे निपटने में कॉफी परेशानी होती है। बालों के जुएं से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के तेल और शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में जुओं से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप जुओं से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

बालों से जुएं हटाने के अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से बालों से जुएं को हटाया जा सकता है। इसको यूज करने के लिए जैतून के तेल के साथ सौंफ का तेल मिलाएं और इस स्कैल्प पर लगाएं। इससे जुएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।

नारियल तेल

नारियल तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से भी जुओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए नारियल के तेल में नारियल के तेल में नीम की पत्तियां डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर कुछ देर बाद इससे बालों की मालिश करें। इससे जुएं जड़ से खत्म हो जाएंगे।

टी ट्री ऑयल

इसके लिए टी ट्री ऑयल में लैवेंडर ऑयल मिक्स कर लें। फिर इससे स्कैल्प की मालिश करें। नियमित रूप से 3 से 4 बार इस तेल को बालों में लगाने से जुओं की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।

लहसुन

इसके लिए लहसुन की कलियों का पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे पूरे स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद बालों को धो लें। इससे सारे जुएं खत्म हो जाएंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article