गर्मी के मौसम में पसीने से ना केवल शरीर से बदबू आती है बल्कि ये इंफेक्शन का कारण भी बनती है। गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी का खतचरा भी काफी रहता है। फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ये दिन प्रतिदिन बढ़ते चले जाते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स और दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। कुछ समय के लिए इनसे राहत तो मिलता है लेकिन बाद में फिर से ये समस्या परेशान करने लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ नेचुरल चीजों को पानी में मिलाकर नहाने से फंगल इंफेक्शन से राहत पाया जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फंगल इंफेक्शन से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकते हैं।
फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे
नीम के पत्ते
नीम एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से फंगल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। इसके लिए कुछ नीम के पत्तों को पानी में उबालें और उस पानी को ठंडा कर नहाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से फंगल इंफेक्शन से तुरंत छुटकारा मिलेगा।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया और फंगस से बचाने में मददगार है। इसके लिए नहाने के पानी में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे डालें और फिर इससे स्नान करें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा के इस्तेमाल से भी जलन और इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। इंफेक्शन से बचाव के लिए आप नहाने के पानी में थोड़ी मात्रा में ताजा एलोवेरा जेल और फिर इससे नहाएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।
