पैरों से आ रही दुर्गंध बन रही शर्मिंदगी का कारण, तो दूर करने के लिए अपनाएं ये घरलेू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 23, 2024, 02:40 PM IST

गर्मी में तन की बदबू से तो लगभग हर कोई परेशान रहता है लेकिन कुछ लोग पैर की बदबू से भी परेशान रहते हैं। पैर की बदबू कई बार शर्मिंदगी का भी कारण बनते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पैर की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं।

गर्मी के मौसम में पसीना खूब आता है। जिससे बहुत दुर्गेंध आती है। कई बार ये दुर्गंध शर्मिंदी का भी कारण बन जाते हैं। तन की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए हम लोग परफ्यूम और डियो का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पैर से आ रहा बदबू को दूर कर पाना काफी मुश्किल होता है। पैर की दुर्गंध की वजह से ऑफिस में भी शर्मिंदा होना पड़ता है। पैरों से आने वाली बदबू को ब्रोमिहाइड्रोसिस के नाम से भी जाना जाता है। ये समस्या उन लोगों के साथ ज्यादा होती है जिनके पैरों का पसीना सूख नहीं पाता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पैर की दुर्गंध से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकते हैं।

Foot Odor home remedies

पैर की दुर्गंध से छुटकारा दिलाए ये नुस्खे

सेब का सिरका

पैर की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। वेनिगर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो पैर की बदबू को दूर करने में सहायक है। इसके लिए सेब के सिरके को पानी में डालें और पैरों को डुबोकर रखें।

End of Feed