लाइफस्टाइल

राम को जैसे मिले थे लक्ष्मण...ब्रदर्स डे के मौके पर अपने भाई को भेजें ये प्यार भरे संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 24, 2026, 09:43 AM IST

हर साल की तरह इस साल भी 24 मई यानी कल नेशनल ब्रदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे में अगर आप इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Image

Happy Brother's Day

रिश्तों के बीच का प्यार सेलिब्रेट के लिए वैसे तो हर दिन ही खास होता है, लेकिन जिस तरह मदर्स डे, फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है ठीक उसी तरह ब्रदर्स डे भी सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल 24 मई को नेशनल ब्रदर्स डे ईआता है। बड़ा भाई ताकत होता है तो छोटा बल। भाई-भाई का रिश्ता प्यार से ज्यादा दोस्ती का होता है। आप अपने भाई से दिल की हर बात कर लेते हैं। भाई के इसी प्यार और स्नेह के लिए हर साल 24 मई को नेशनल ब्रदर्स डे मनाया जाता है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए आप अपने भाई को ये शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दे सकते हैं।

1. राम को जैसे मिले थे लक्ष्मण

बलराम को मिले थे कन्हाई

ऐसे ही इस जन्म में मुझको

मिला है मेरा प्यारा भाई।

ब्रदर्स डे 2024 की शुभकामनाएं

2. दूर है तो क्या हुआ आज का दिन तो हमे याद है,

तुम ना सही पर तुम्हारा साया तो हमारे साथ है,

तुम्हे लगता है हम सब भूल जाते है,

पर देख लो ब्रदर्स डे मुझे याद है

ब्रदर्स डे 2024 की शुभकामनाएं

3. ऐ रब मेरी दुआओं का इतना तो असर रहे,

मेरे भाई के चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे।

ब्रदर्स डे 2024 की शुभकामनाएं

4. मेरे भाई जैसा ना हैं ना होगा कोई दूजा,

मैं आरती उतार के करू तेरी पूजा

मन करे है भैया मैं उड़ के पास तेरे आ जाऊ

लेकर बलैया मैं तुझपे वारि वारि जाऊं

ब्रदर्स डे 2024 की शुभकामनाएं

5. खुशियों का एक संसार लेकर आएँगे,

पतझड़ में भी बहार लेकर आएँगे,

जब भी पुकार लेंगे आप दिल से,

जिदगी से साँसे उधार लेकर आएंगे.

भाई आपको ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं

ब्रदर्स डे 2024 की शुभकामनाएं

6. मेरे भाई ने मुझे बचपन में मुझे खूब रूलाया,

पर जब मैं मुसीबत में था तो भाई ने ही हौसला बढ़ाया।

ब्रदर्स डे 2024 की शुभकामनाएं

7. जिंदगी के हर मोड़ पर तुम मेरे साथ रहे,

तुम्हारे अहसानों का सिला मैं कैसे चुकाऊँगा

मुझे इंतजार है जिंदगी के उस लम्हे का,

जब किसी रोज मैं चुका सकूं कर्ज तुम्हारा

ब्रदर्स डे 2024 की शुभकामनाएं

8. जिसके सर पर भाई का हाथ होता हैं,

हर परेशानी में उसके साथ होता हैं,

लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना,

तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता हैं।

ब्रदर्स डे 2024 की शुभकामनाएं

9. भगवान का बहुत शुक्रिया अदा करता हूँ,

कि, तुम जैसा भाई उसने मुझे दिया है,

ब्रदर्स डे 2024की शुभकामनाएं

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article