गर्मी के मौसम में पसीना खूब आता है। जिससे बहुत दुर्गेंध आती है। कई बार ये दुर्गंध शर्मिंदी का भी कारण बन जाते हैं। तन की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए हम लोग परफ्यूम और डियो का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पैर से आ रहा बदबू को दूर कर पाना काफी मुश्किल होता है। पैर की दुर्गंध की वजह से ऑफिस में भी शर्मिंदा होना पड़ता है। पैरों से आने वाली बदबू को ब्रोमिहाइड्रोसिस के नाम से भी जाना जाता है। ये समस्या उन लोगों के साथ ज्यादा होती है जिनके पैरों का पसीना सूख नहीं पाता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पैर की दुर्गंध से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकते हैं।
पैर की दुर्गंध से छुटकारा दिलाए ये नुस्खे
सेब का सिरका
पैर की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। वेनिगर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो पैर की बदबू को दूर करने में सहायक है। इसके लिए सेब के सिरके को पानी में डालें और पैरों को डुबोकर रखें।
बेकिंग सोडा
पैर की बदबू से छुटकारा दिलाने में बेकिंग सोडा भी सहायक माना जाता है। ये बैक्टीरिया को मारता है और बदबू को दूर करता है। इसके लिए गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर पैरों को इस पानी में डुबोकर छोड़ें।
लैवेंडर ऑयल
लैवेंडर ऑयल में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं जो पैर की बदबू को दूर करने में सहायक है। इसके लिअए हल्के गुनगुने पानी में लैवेंडर ऑयल को डालें और फिर पैर को कुछ देर के लिए पानी में रखें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।
