लाइफस्टाइल

अंडरआर्म्स का कालापन बन रहा शर्मिंदगी का कारण, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे , मिनटों में दूर होगी टैनिंग

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 23, 2024, 06:56 AM IST

Dark Underarms Home Remedies: डार्क अंडरआर्म्स का असल कारण पसीना होता है। इस समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Image

Dark Underarms Home Remedies

Dark Underarms Home Remedies: गर्मी से राहत पाने और कंफर्टेबल फील करने के लिए ज्यादातर लोग स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद करते हैं। लेकिन ब्लैक अंडरआर्म्स होने की वजह से वे उन्हें खुलकर नहीं पहन पाते। ब्लैक अंडरआर्म्स देखने में खराब तो लगते ही है साथ ही शर्मिंदगी का भी कारण बन जाते हैं। अंडरआर्म्स का कालापन पसीने की वजह से होता है। इसके साथ ही डियोडरेंट का ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से भी अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन ब्लैक अंडरआर्म्स से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप ब्लैक अंडरआर्म्स से मिनटों में छुटकारा पा सकते हैं।

डार्क अंडरआर्म्स कम करने के घरेलू उपाए - How To Get Rid Of Dark Underarms

नींबू

नींबू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसके लिए नहाने से पहले नींबू को डार्क एरिया पर लगाएं और थोड़ी देर बाद साफ पानी से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में कालापन दूर हो जाएगा।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल की मदद से भी आप अंडरआर्म्स का कालापन दूर कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच जैतून के तेल के साथ एक चम्मच ब्राउन शुगर मिलाएं और फिर इसे कालेपन वाले एरिया पर लगाएं। कुछ देर स्क्रब करने के बाद इसे पानी से धो लें।

एपल साइडर विनेगर

ब्लैक अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए आप एपल साइडर विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये डेड सेल्स को हटाने का काम करता है। बेकिंग सोडा को ACV के साथ मिलाए अपने आर्मपिट पर लगाएं।

नारियल का तेल

नारियल तेल नेचुरल स्किन लाइटनिंग एजेंट की तरह काम करता है। रोजाना नारियल तेल से अपने अंडरआर्म्स की मालिश करने से कालापन जल्द दूर हो सकता है।

बेकिंग सोडा

इसके लिए बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और फिर इसे अंडर आर्म्स पर लगाएं। इस पेस्ट को कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर थोड़ी देर बाद धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article