Home Remedy to Cracked Heels: एड़ियों का फटना एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर औरतें परेशना रहती हैं। लेकिन अगर इसकी समय रहते देखभाल न की जाए तो इसमें से खून आने लगते हैं और काफी ज्यादा दर्द महसूस होती है। फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए लोग क्रैक क्रीम और तमाम तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फटी एड़ियों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
गुनगुना पानी
गुनगुने पानी में पैरों को 10-15 मिनट तक भिगोकर रखें। प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रबर से धीरे-धीरे डेड स्किन को हटाने की कोशिश करें। फिर पैरों को पोंछकर मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे फटी एड़ियां जल्दी ठीक हो जाएगी।
नारियल का तेल
रात को सोने से पहले नारियल के तेल से एड़ियों की मालिश करें और मोजे पहनकर सोएं। इससे भी एड़ियों को हील करने में मदद मिलेगी।
एलोवेरा
फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाने में एलोवेरा जेल भी काफी कारगर माना जाता है। इसके लिए एड़ियों पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं और 20-30 मिनट बाद धो लें।
शहद
शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पैरों को भिगोएं। शहद को एड़ियों पर लगाकर मोजे पहनें और रात भर छोड़ दें। इससे भी एड़ियां ठीक हो जाती है।
चावल का आटा
इसके लिए चावल का आटा, शहद और नींबू का पेस्ट बनाकर एड़ियों पर लगाएं और स्क्रब करें। इससे हफ्तेभर में एड़ियों में आई दरारें ठीक हो जाएगी।
