Beauty Tips: गर्मी के मौसम में स्किन डल और बेजान हो जाती है। डलनेस की वजह से चेहरा बेजान दिखने लगता है। ऐसे में गर्मियों में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर स्किन की सही देखभाल ना की जाए तो रिंकल्स, पिंपल जैसी समस्याएं होने लगती है। स्किन की देखभाल के लिए ज्यादातर लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी मन चाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा। साथ पिंपल और एक्ने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
इन चीजों का करें इस्तेमाल
दही
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है। इसके साथ ही दही के इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स बाहर निकलते हैं।
बेसन
बेसन की मदद से भी आप इंस्टेंट ग्लो पा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच दही और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे त्वचा साफ और चमकदार बनेगी।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी।
केला
इंस्टेंट ग्लो के लिए आपके केले का फेस पैक भी लगा सकते हैं। इसके लिए एक पके केले को मैश कर लें। फिर इसमें आधा चम्मच दही और आधा चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट बाद धो लें।
