भाप या आंच से जलने से हाथों पर पड़ गए हैं छाले, तो आज ही आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत भर जाएगा घाव

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 11, 2024, 02:24 PM IST

Home Remedies to Heal Burn: अगर आप हाथ गर्म पानी, चाय या तेल से जल गया है तो फफोले, सूजन से बचने के लिए आप ये देसी नुस्खे अपना सकते हैं। इन नुस्खे की मदद से आप जलन, छाले की समस्या से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies to Heal Burn: कई बार रोजर्मरा के कामकाज करते वक्त हमारे हाथ कड़ाही या कुकर में चिपक जाते हैं या फिर गरम तेल की चपेट में आने से हाथों पर छाले हो जाते हैं। इसकी वजह से तेज दर्द और जलन होने लगती है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता क्या करें और वो सीधा डॉक्टर के पास दौड़ते हैं या फिर दवा की दुकान पर ताकि इससे तुरंत आराम पाया जा सके। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ देसी नुस्खे की मदद से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप जलन, फफोले और दाग से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies to Heal Burn

जलने पर आज़माएं ये देसी उपाय - Home remedies to cure flame burn

ठंडा पानी डालें

गर्म पानी या चाय से जलने पर तुरंत ठंडे पानी में हाथ को रखें। इससे छाले होने की संभावना कम होगी। ध्यान रखें कि ठंडे पानी में हाथ ना रखे या फिर बर्फ से ना सेकें। बर्फ को सीधे जले हुए हिस्से पर लगाने से टिशूज़ को नुकसान हो सकता है।

End of Feed