APJ Abdul Kalam Motivational Quotes In Hindi: सपने वो नहीं जो नींद में आते हैं, सपने तो वो हैं जो नींद आने नहीं देते.. ये कलाम साहब से हीरे से भी अनमोल विचार हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं भारत के मिसाइल मैन यानी देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की। कलाम साहब वहीं हैं, जिन्होंने भारत की ‘अग्नि’ मिसाइल को उड़ान दिया। कहते हैं कि एपीजे अब्दुल कलाम के एक कान में गीता के श्लोक बजते थे और दूसरे कान में डार्विन के सिद्धांत। वो करोड़ो युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं, जिनकी बातों ने कई जिंदगी बदली है। अब्दुल कलाम के विचार युवाओं में कुछ नया करने का जोश और हौसला भरते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के शानदार मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं। आइए यहां देखते हैं भारत के पूर्व राष्ट्रपति की वो बातें जो निराशा को दूर भगाकर आपके भीतर एक नया जोश और स्फूर्ति जगा देंगी-
APJ Abdul Kalam Hindi Motivational Quotes
1) सपने वो नहीं जो नींद में आते हैं,
सपने तो वो हैं जो नींद आने नहीं देते।
2) मनुष्य के लिए कठिनाइयों का होना बहुत जरूरी है क्योंकि कठिनाइयों के बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता।
3) हम अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदली जा सकती हैं और निश्चित रूप से आपकी आदत ही आपका भविष्य बदल देंगी।
APJ Abdul Kalam Inspirational Thoughts In Hindi
4) इंतजार करने वालों को उतना ही मिलता है,
जितना कोशिश करने वाले पीछे छोड़ देते हैं।
5) खुश रहने का बस एक ही मंत्र है - उम्मीद बस खुद से रखो, किसी
और इंसान से नहीं।
6) जिस दिन हमारे सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जाएं मान लीजिए आप कामयाब हो गए।
APJ Abdul Kalam Ke Anmol Vichar In Hindi
7) जीवन एक मुश्किल खेल है। आप इंसान होने के अपने जन्मजात अधिकार को बरक़रार रखते हुए ही इसे जीत सकते है।
8) बिका हुआ पत्रकार डरा हुआ विपक्ष
और मुर्दा आवाम तीनों लोकतंत्र के
लिए घातक हैं।
9) सपने सच हों इसके लिए
सपने देखना जरूरी है।
10) छोटा लक्ष्य अपराध है, लक्ष्य बड़ा रखें।
