लाइफस्टाइल

भाप या आंच से जलने से हाथों पर पड़ गए हैं छाले, तो आज ही आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत भर जाएगा घाव

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 11, 2024, 02:24 PM IST

Home Remedies to Heal Burn: अगर आप हाथ गर्म पानी, चाय या तेल से जल गया है तो फफोले, सूजन से बचने के लिए आप ये देसी नुस्खे अपना सकते हैं। इन नुस्खे की मदद से आप जलन, छाले की समस्या से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home Remedies to Heal Burn

Home Remedies to Heal Burn: कई बार रोजर्मरा के कामकाज करते वक्त हमारे हाथ कड़ाही या कुकर में चिपक जाते हैं या फिर गरम तेल की चपेट में आने से हाथों पर छाले हो जाते हैं। इसकी वजह से तेज दर्द और जलन होने लगती है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता क्या करें और वो सीधा डॉक्टर के पास दौड़ते हैं या फिर दवा की दुकान पर ताकि इससे तुरंत आराम पाया जा सके। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ देसी नुस्खे की मदद से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप जलन, फफोले और दाग से छुटकारा पा सकते हैं।

जलने पर आज़माएं ये देसी उपाय - Home remedies to cure flame burn

ठंडा पानी डालें

गर्म पानी या चाय से जलने पर तुरंत ठंडे पानी में हाथ को रखें। इससे छाले होने की संभावना कम होगी। ध्यान रखें कि ठंडे पानी में हाथ ना रखे या फिर बर्फ से ना सेकें। बर्फ को सीधे जले हुए हिस्से पर लगाने से टिशूज़ को नुकसान हो सकता है।

एलोवेरा जेल

हाथ या शरीर का जो भी हिस्सा जला है उस जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे जदन कम होगी और छाले होने की संभावना भी कम रहेगी। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल लें और उसे सीधे प्रभावित जगह पर अप्लाई करें।

आलू

चाय या भाप से जलने पर तुरंत आलू लगाएं। आलू लगाने से जलन और सूजन में राहत मिलती है।

केले का गुदा

जिस जगह पर जल गया है वहां आप केले का गुदा भी लगा सकते हैं। इससे फफोले पड़ने की संभावना कम होगी।

नारियल तेल

गरम पानी या चाय से जलने पर आप नारियल तेल भी लगा सकते हैं। इससे सूजन कम होगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article