How To Remove Holi Color: होली का त्योहार रंगों, खुशियों और उत्साह से भरा होता है, और उम्मीद है कि इस बार की होली 2025 आपके लिए भी बहुत ही शानदार रही होगी और आपने रंगों से खूब खेला होगा। हालांकि रंगों से खेलना जितना मजेदार होता है, उसके बाद उन्हीं रंगों को चेहरे से हटाना उतना ही मुश्किल हो जाता है। गुलाल कहकर अगर आपके दोस्तों ने भी आपके चेहरे पर पक्के रंग लगा दिए हैं, तो फिर तो आपके लिए रंग हटाना और मुश्किल हो ही गया होगा। ऐसे में चेहरे से होली कलर के दाग हटाने के लिए कई लोग फेस पर कपड़े तो बर्तन धोने वाली साबुन का यूज करने लग जाते हैं। लेकिन वो आपके फेस के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक हो सकती है, जिससे रंग के इस्तेमाल से पहले से फटी जो स्किन है और कटने-फटने लगती है। ऐसे में ये होली का रंग उतारने के लिए ये देसी घरेलू नुस्खे आपके बड़े काम के हो सकते हैं।
How to Remove Holi color from Face
How to clean Holi color from Face Home Remedies
1. तेल का इस्तेमाल
चेहरे पर से होली के रंगों को हटाने के लिए नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या बेबी ऑयल का इस्तेमाल करें। तेल को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे रंग धीरे-धीरे नरम होकर निकल जाएंगे। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ये वाला नुस्खा सबसे आसान और रामबाण माना जाता है।
2. बेसन और दही का पैक
बेसन और दही का पैक चेहरे के रंग हटाने के साथ-साथ त्वचा को नमी भी प्रदान करता है। बेसन में थोड़ा दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें। इस वाले तरीके से भी रंग आसानी से निकलने लगता है।
3. नींबू और शहद
नींबू और शहद का मिश्रण त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये एक नेचुरल स्क्रब के रूप में भी यूज किया जाता है। तो चेहरे पर से रंग निकालने के लिए नींबू के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। यह न केवल रंग हटाता है, बल्कि त्वचा को ग्लोइंग भी बनाता है।
4. मलाई और बेसन
मलाई और बेसन का उपयोग करके भी चेहरे के रंग हटाए जा सकते हैं। बेसन भी नेचुरल स्क्रब माना जाता है, बेसन का इस्तेमाल करके आपके चेहरे के दाग हट सकते हैं। मलाई में बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें।
5. मुल्तानी मिट्टी
चेहरे पर नेचुरल निखार लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी सबसे ज्यादा बेस्ट मानी जाती है। इसे गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें। यह रंग हटाने के साथ-साथ त्वचा को साफ और ताजगी भी देता है।
6. कच्चा दूध
कच्चे दूध में कॉटन डुबोकर चेहरे पर लगाएं। इससे रंग आसानी से हट जाते हैं और त्वचा कोमल बनी रहती है।
जरूर ही आपको ये वाले देसी घरेलू नुस्खे अपनाकर अपना होली का कलर निकालना चाहिए। ये वाले नुस्खे अपनाकर आपकी स्किन को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।
