बाल झड़ने की टेंशन खत्म, कपूर कचरी से फिर पाएं घने और मजबूत बाल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Ayurvedic Treatment For Hair Loss : झड़ते बालों की समस्या से आज बहुत से लोग परेशान हैं, यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो आपको ये असरदार आयुर्वेदिक उपाय जरूर अपना लेना चाहिए। जी हां आज हम बालों के लिए कपूर कचरी के इस्तेमाल का तरीका बताने जा रहे हैं।

Ayurvedic Treatment For Hair Loss : खराब जीवनशैली का सबसे ज्यादा असर बालों पर देखने के लिए मिलता है। कम उम्र से ही बाल झड़ने, गंजेपन या बालों के सफेद होने की समस्या होने लगती है, लेकिन आयुर्वेद में एक ऐसी औषधि है, जिसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना और सफेद होना रोका जा सकता है। गुणों से भरपूर कपूर कचरी बालों के लिए किसी औषधि की तरह काम करती है और बालों से जुड़ी हर समस्या से निजात दिलाती है।

home remedies for strong hair

कपूर कचरी का वैज्ञानिक नाम हेडिचियम स्पाइकेटियम है और आयुर्वेद में इस जड़ी बूटी को बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। आमतौर पर कपूर कचरी हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाती है और सदियों से इसका इस्तेमाल बालों को मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है। बाल अगर बहुत झड़ रहे हैं, बालों में रूसी की दिक्कत है या बाल सफेद हो रहे हैं, ऐसे में बाजार से साबुत कपूर कचरी या इसका पाउडर ला सकते हैं।

End of Feed