लाइफस्टाइल

Home Remedies for Oily Skin: बारिश में चिपचिप हो गई है स्किन? घर पर फॉलो करें ये देसी नुस्खे.. झट से निखरेगा चेहरा

Home Remedies for Oily Skin: बारिश के चिपचिप वाले मौसम में स्किन का हाल भी बहुत बुरा हो जाता है। ऐसे में आइली स्किन की छुट्टी करने के लिए यहां देखें रामबाण घरेलू नुस्खे, जो आपकी त्वचा की रंगत में निखार ला देंगे। देखें होम रेमेडीज फॉर आइली स्किन, मानसून 2024 स्किनकेयर रूटीन।

Image

Home remedies for oily skin monsoon 2024

Home Remedies for Oily Skin: गर्मियों से लेकर बारिश वाले उमस भरे मौसम में भी स्किन का हाल एकदम बेहाल ही होता है। आपको भी जरूर ही इस मौसम में ऑयली स्किन से लेकर पिंपल्स तक की समस्या परेशान कर रही होगी। त्वचा की गंदगी और बैक्टीरिया के कारण इस मौसम में ऐसी दिक्कत और बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप भी ऑयली स्किन की छुट्टी करना चाहते हैं, तो ये देसी घरेलू उपाय आपके बहुत काम आ सकते हैं। देखें केमिकल वाले प्रोडकट्स इस्तेमाल करने के बजाय आप कैसे अपनी ऑयली स्किन से निजात पा सकते हैं।

Home Remedies for Oily Skin Monsoon 2024

मुल्तानी मिट्टी

मानसून में तेलीय चिपचिपी त्वचा की छुट्टी करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल एकदम गजब माना जाता है। आप मुल्तानी मिट्टी से बढ़िया फेस वॉश कर सकते हैं तो इसका फेस मास्क बनाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी में कई सारे नेचुरल हेल्दी तत्व होते हैं, जो आपकी स्किन पर जादू कर सकते हैं।

दही

स्किन के लिए दही का यूज भी बहुत अच्छा होता है। ऑयली स्किन में सुधार के लिए आप चेहरे पर करीब 15-20 मिनट के लिए दही लगा लें और बस कुछ देर बाद उसे ठंडे पानी से धो लें। जरूर ही ऐसा वाला नुस्खा अपनाने से आपके चेहरे पर तेल दूर हो सकता है।

बेसन और हल्दी

हल्दी और बेसन का पेस्ट भी बहुत ही ज्यादा हेल्दी होता है स्किन के लिए आपको जरूर ही बारिश में अपनी स्किन को हेल्दी और खिली खिली बनाने के लिए ये वाला पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर अप्लाई करना चाहिए।

खीरा

खीरे का फेस मास्क या कुछ देर ताजे खीरे को ही त्वचा पर रखने से तेल वाली समस्या दूर की जा सकती है। खीरे के साथ साथ आलू भी आपकी स्किन के एक्सेस तेल सोखने में रामबाण और सिंपल हो सकता है।

टमाटर

त्वचा को अच्छे से एक्सफोलिएट करने के लिए टमाटर भी एकदम बढ़िया ऑप्शन होते हैं। टमाटर का रस चेहरे पर लगाने से तेल को सुखेगा ही साथ ही आपकी टैनिंग की दिक्कत भी दूर हो जाएगी।

जरूर ही आपको अपनी ऑयली स्किन की दिक्कत दूर करने के ये वाले देसी नुस्खे फॉलो करने ही चाहिए। ऐसा आप बारिश के साथ साथ गर्मियों में भी कर सकते हैं। इन सभी उपायों से आपकी स्किन पर निखार ही आएगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article