Home Remedies For Cracked Heels: हफ्ते भर में मिलेगा फटी एड़ियों से छुटकारा, बस अपनएं ये घरलेू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 15, 2024, 03:50 PM IST

Home Remedies For Cracked Heels: सर्दियां आते ही स्किन ड्राई होकर फटने लगती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा लोग एड़ियों के फटने से परेशान रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies For Cracked Heels: ठंड के मौसम में एड़ियों का फटना एक आम बात है। इससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। एड़ियों की सही देखभाल ना करने की वजह से इनमें से खून भी आने लगता है। फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए लोग क्रैक क्रीम से लेकर तमाम तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे भी हैं जिसकी मदद से आप फटी एड़ियों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies for Cracked Heels in Hindi

फटी एड़ियों का घरेलू उपाय - Home Remedies for Cracked Heels in Hindi

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन को मॉइश्चराइज करने में सहायक है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले फटी एड़ियों पर नारियल तेल अप्लाई करें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको इससे छुटकारा मिल सकता है।

End of Feed