लाइफस्टाइल

Home Remedies For Chapped Lips: रसोई में मिलेगा फटे होंठों को ठीक करने का रामबाण नुस्खा, सर्दियों में अपना लें

फटे होंठ का इलाज, Home Remedies For Chapped Lips: सर्दियों के मौसम में फटे होंठों की समस्या काफी परेशान करने होती है। हल्का सा कट भी काफी दर्द देता है, ऐसे में फटे होंठों को ठीक करने के लिए ये वाले देसी घरेलू नुस्खे आपके बहुत काम के हो सकते हैं। देखें फटे होंठ का इलाज, घेरलू उपाय।

Image

Home remedies for Chapped lips in winter

फटे होंठ का इलाज, Home Remedies For Chapped Lips: सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और सुहावना माहौल तो लाता है, लेकिन इसकी मार सबसे ज्यादा हमारी त्वचा और खासकर होंठों पर पड़ती है। ठंड में किन्हीं कारणों से होंठ फटने, उनमें दरारें पड़ने और रूखेपन की समस्या आम हो जाती है। अब वैसे तो मार्केट में कई तरह के लिप बाम आदि आते हैं, लेकिन जितनी असरदार प्राकृतिक चीजें होती हैं, उसकी तुलना नहीं की जा सकती है। ऐसे में अगर आपको भी इन सर्दियों में होंठ फटने की दिक्कत हो रही है। तो ये वाले देसी घरेलू नुस्खें काम के हो सकते हैं।

शहद और ग्लिसरीन: शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। वहीं ग्लिसरीन होंठों में नमी बनाए रखता है। एक चम्मच शहद में दो-तीन बूंद ग्लिसरीन मिलाकर होंठों पर लगाएं और 15-20

नारियल तेल और चीनी का स्क्रब: नारियल तेल गहराई से नमी प्रदान करता है। एक चम्मच नारियल तेल में थोड़ी सी चीनी मिलाकर हल्के हाथों से होंठों पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इससे मृत त्वचा हटेगी और होंठ मुलायम बनेंगे।

गुलाब जल और दूध की मलाई: दूध की मलाई में प्राकृतिक फैट होता है जो होंठों को पोषण देता है। थोड़ी सी मलाई में दो-तीन बूंद गुलाब जल मिलाकर रात को सोने से पहले लगाएं। इससे होंठों को अद्भुत कोमलता मिलेगी।

घी का प्रयोग: हमारी दादी-नानी के समय से ही घी को होठों के लिए अमृत माना जाता रहा है। रात को सोते समय नाभि पर और होंठों पर घी लगाने से रूखेपन में काफी सुधार होता है।

खीरे का रस: खीरा हाइड्रेटिंग होता है। ताजे खीरे के एक टुकड़े को होंठों पर रगड़ें या इसका रस निकालकर लगाएं। यह होंठों को ठंडक और ताजगी प्रदान करेगा।

इसी के साथ साथ सर्दियों के मौसम में आपको नियमित रूप से पानी पीते रहना चाहिए। वहीं इन सिंपल घरेलू नुस्खों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करके आप इस सर्दी अपने होंठों को मुलायम, स्वस्थ और चमकदार बनाए रख सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article