लाइफस्टाइल

नेचुरल ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किचन में मौजूद इन 5 चीजों से तैयार करें फेस स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

Skin care: बदलते मौसम के साथ स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। स्किन की सही देखभाल ना करने की वजह से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम हो जाती है। बेजान और रूखी त्वचा ना केवल खूबसूरती को खराब कर देती है बल्कि ये पिंपल और रिंकल्स जैसी समस्या का भी कारण बनती है। ऐसे में बेजान और डल स्किन से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।

Image

How to make scrub at home

Skin care: बदलते मौसम के साथ स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। स्किन की सही देखभाल ना करने की वजह से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम हो जाती है। बेजान और रूखी त्वचा ना केवल खूबसूरती को खराब कर देती है बल्कि ये पिंपल और रिंकल्स जैसी समस्या का भी कारण बनती है। ऐसे में बेजान और डल स्किन से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर के किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप घर पर ही फेस स्क्रब तैयार कर सकते हैं और स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ फेस स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

घर पर स्क्रब कैसे बना सकते हैं? (How to make scrub at home)

अखरोट फेस स्क्रब

घर पर अखरोट फेस स्क्रब तैयार करने के लिए सबसे पहले अखरोट को हल्का दरदरा पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। ये स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में बेहद कारगर माना जाता है।

कॉफी फेस स्क्रब

कॉफी फेस स्क्रब तैयार करने के लिए सबसे पहले कॉफी पाउडर लें। इसके बाद इसमें शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। आपकी स्किन ग्लो करेगी।

बेसन फेस स्क्रब

बेसन का फेस स्क्रब तैयार करने के लिए पिसा हुआ बेसन लें। अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। पिंपल और रिंकल्स जैसी समस्याओं को दूर करने में ये फेस स्क्रब बेहद कारगर माना जाता है।

चीनी फेस स्क्रब

स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में चीनी फेस स्क्रब भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए चीनी के साथ कॉफी मिलाकर स्क्रब तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल करने से चेहरे की गंदगी साफ होगी।

मसूर की दाल का फेस पैक

मसूर की दाल का फेस स्क्रब तैयार करने के लिए सबसे पहले मसूर की दाल को 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। फिर इसे अच्छी तरह पीस लें। अब इस पेस्ट में शहद मिलाएं और फिर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article