Holi Shayari for friends in Hindi (होली पर दोस्तों के लिए शायरी): आज रंगों का त्योहार होली पूरे देश में धूम धाम से मनाया जा रहा है। होली का त्योहार नजदीक आते ही जीवन में रंगों की बरसात शुरू हो जाती है। होली महज रंग खेलने का नहीं, मन की सफाई और दिलों को जोड़ने का त्योहार है। फाल्गुन की पूर्णिमा पर जब होलिका दहन की आग जलती है, तो पुरानी रंजिशें, नफरत और कड़वाहटें राख हो जाती हैं। एक दूसरे के गालों पर गुलाल मलसब एक हो जाते हैं। यह त्योहार दोस्तों के साथ मौज मस्ती और नाच गाने का भी है। ऐसे में दोस्तों को होली की स्पेशल शुभकामानएं देना तो बनता है। यहां देखें होली के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी फ्रेंड्स के लिए:
होली की शुभकामना शायरी दोस्तों के लिए (Photo: iStock)
Holi par Shayari Doston ke liye | Holi Shayari for Friends funny
1. होली के लाल-नीले पीले रंगों से भी सुंदर हो आपकी ज़िन्दगी,
आपकी दुनिया हमेशा महकती रहे यही है मेरी कामना,
कभी न बिगड़ पाए रिश्तों के प्यार की होली,
ए मेरे दोस्त मुबारक हो आपको ये होली का त्योहार.
Happy Holi 2026
2. होली के दिन वो दोस्त भी याद आते हैं,
जो खुद तो 'बंदर' लगते हैं पर रंग दूसरों को लगाते हैं।
3. भिगोकर तुझे पानी में,
तेरे संग भीग जाना है,
करके रंगों से रंगीन हाथ,
तेरे गालों पर रंग लगाना है।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
4. मथुरा की खुशबू,
गोकुल का हार।
वृंदावन की सुगंध,
बरसाने का प्यार।
दोस्त मुबारक हो आपको होली का त्योहार...
4. गुलाल का रंग, बड़ों का मान,
छोटों का प्यार, मिठाइयों की मिठास,
गुझिया की खुशबू, अपनों का संग,
होली पर दोस्ती के जमे नए रंग।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
5. गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली,
मेरे दोस्त आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली!
6. ये रंगों का त्योहार आया है,
साथ अपने खुशियां लाया है,
हमसे पहले कोई रंग न दे आपको,
इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग
सबसे पहले भिजवाया है…
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
7. पिचकारी की धार हो,
अबीर-गुलाल की बौछार हो,
अपनों का प्यार हो,
यारों यही है रंगों का त्योहार होली.
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. होली के रंग, खुशियों की उमंग,
लेकर आया है ये प्यार भरा संग।
गुलाल से रंगे चेहरे, मीठी गुजिया का स्वाद,
होली की मस्ती में, हर दिल रहे आबाद
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
9. होली के दिन मत डरो इतना पानी से,
बस थोड़ा सा रंग लगाओ और धूम मचाकर करो ऐश,
साल में एक बार तो कर लो अपना बदन साफ,
डालो बाल्टी भर पानी और धो लो सारे पाप.
होली की हार्दिक बधाई मेरे यारों
10. तेरे बिना इस फाग का हर रंग अधूरा है मेरे यार,
जल्दी आ जा, क्योंकि तेरे बिना फीका है ये त्योहार।
Happy Holi My Dear Friend
