लाइफस्टाइल

होली का रंग कैसे छुड़ाएं, अपनाएं ये असरदार तरीके और पाएं साफ-सुथरा चेहरा

Holi ka Rang Kaise Nikale: होली रंग-गुलाल, खुशियों और मस्ती का त्योहार है। लेकिन होली खेलने के बाद चेहरे से रंग साफ करना काफी मुश्किल भरा काम होता है। यदि आप भी होली का रंग साफ करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो आप हमारे बताए ये आसान लेकिन असरदार टिप्स फॉलो कर सकते हैं। यहां जानें होली का रंग साफ करने के असरदार टिप्स...

Image

होली का रंग कैसे साफ करें?

Holi ka Rang Kaise Nikale: होली खुशियों, रंगों और मस्ती का त्योहार है, लेकिन रंग खेलने के बाद जब चेहरा, हाथ और बाल रंगों से सराबोर रह जाते हैं, तब असली चुनौती शुरू होती है। कई बार केमिकल वाले गुलाल और पक्के रंग त्वचा में गहराई तक बैठ जाते हैं, जिससे जलन, रूखापन और जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप रंग छुड़ाने के लिए सही और सुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल करें। यहां जानिए कुछ असरदार घरेलू उपाय, जो स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए रंग हटाने में मदद कर सकते हैं।

चेहरे से रंग कैसे छुड़ाएं?

होली खेलने के बाद कई लोग तुरंत साबुन से जोर-जोर से रगड़कर रंग हटाने की कोशिश करते हैं। यदि आप चेहरे से रंग साफ करना चाहते हैं, तो आपको चेहरा ज्यादा नहीं रगड़ना चाहिए। इससे आपके चेहरे की स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। चेहरे से रंग हटाने के लिए सबसे पहले आप हल्के गर्म पानी से चेहरा धोएं और फिर फेस वॉश और क्लींजर से चेहरे की सफाई करें।

होली का रंग कैसे छुड़ाएं

यदि आप होली का रंग छुडाने के कुछ तरीके तलाश रहे हैं, तो आप हमारे बताए इन तरीकों को फॉलो कर सकते हैं। ये सभी तरीके आपके रंग को हटाने में मदद करेंगे। इतना ही नहीं इस तरह आपकी स्किन को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

बेसन और दही का उबटन

बेसन में दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे व हाथों पर लगाएं। 10–15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। बेसन स्किन को साफ करता है, जबकि दही स्किन में नमी को बनाए रखता है। ये रंग साफ करने का नेचुरल तरीका है।

पक्के रंग को कैसे साफ करें

पक्के रंग को साफ करने के लिए आप सीधे स्किन पर रंग लगाने के बजाय पहले हल्का नारियल का तेल लगा लें। इससे रंग के कण हल्के हो जाते हैं और सफाई आसान हो जाती है। तेल की मालिश 10 मिनट करने के बाद आप फेस वॉश से चेहरे की सफाई कर सकते हैं। गर्दन और चेहरे के पक्के रंग को साफ करने में यह तरीका कारगर है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article