Gujiya Recipe(गुजिया बनाने का तरीका): होली का त्योहार खुशियों, रंगों और स्वादिष्ट व्यंजनों का त्योहार है। इस त्योहार के मौके पर घर में तमाम तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। इस त्योहार का सबसे खास व्यंजन होता है गुजिया है। गुजिया के बिना होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। होली के मौके पर वैसे तो ज्यादातर लोग बाजार से गुजिया खरीद कर लाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसे बनाना बेहद आसान है। गुजिया मावा, मैदा, घी, ड्राई फ्रूट्स और चीनी से बना एक टेस्टी स्वीट डिश है। आप चाहे तो इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। ऐसे में होली पर फटाफट टेस्टी गुझिया बनाने के लिए अभी नोट कर लें रेसिपी।
होली के लिए स्वादिष्ट गुजिया बनाने की विधि

How to make gujiya in hindi
सामग्री
मैदा - 2 कप
घी - 4 बड़े चम्मच (आटे के लिए) + तलने के लिए
पानी - आवश्यकतानुसार
खोया (मावा) - 1 कप
पिसी चीनी - 1/2 कप (स्वादानुसार)
कटे हुए सूखे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश) - स्वादानुसार
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
बनाने की विधी
आटा तैयार करना
एक बड़े बर्तन में मैदा और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
आटे को गीले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें।
भरावन तैयार करना
खोये को मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक भूनकर ठंडा होने दें।
ठंडा होने पर, खोये में पिसी चीनी, सूखे मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
गुजिया बनाएं
गूंधे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल आकार में बेल लें।
बेली हुई पूरी के बीच में भरावन रखें।
किनारों पर पानी लगाकर अच्छी तरह से चिपका लें।
गुजिया को सांचे की सहायता से या हाथ से मनचाहा आकार दें।
तलना
एक कढ़ाई में घी गरम करें।
गुजिया को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
तली हुई गुजिया को पेपर टॉवल पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। फिर इसे ठंडा या गर्म परोसे।
इन बातों का रखें खास ध्यान
गुजिया को तलते समय आंच धीमी रखें ताकि वे अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं।
गुजिया को फटने से बचाने के लिए,भरते समय सारे किनारों पर हल्का सा पानी लगाकर अच्छे से चिपका दें।
पिसी हुई चीनी की जगह तगार या खांड़ भी ले सकते हैं।
