Home Remedies For Colour Allergy: रंगों से होने वाली एलर्जी की छुट्टी करती हैं ये 5 चीजें, सेंसेटिव स्किन वाले रखें ध्यान

Home Remedies For Colour Allergy: होली से पहले ही कई लोगों ने रंग खेलना शुरु कर दिया है, और अगर होली खेलने के बाद या खेलते समय आपकी कोई एलर्जी हो जाए है तो इन घरेलू उपायों की मदद से आप इस समस्या से तुरंत राहत पा सकते हैं।

Home Remedies For Colour Allergy: देशभर में होली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस साल ये त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। अब चूंकि त्योहार को आने में काफी कम दिन बचे हैं तो लोगों ने अपने घरों में पापड़ और पकवान बनाना शुरू कर दिया है। पकवान बनाने के साथ कई जगहों पर होली खेलने की शुरुआत भी हो गई है। होली के दिन ज्यादातर लोग पक्के रंगों से ही होली खेलना पसंद करते हैं। भले ही आप कितना भी हर्बल रंग खरीद लें, लेकिन इसका असर त्वचा पर होने लगता है। होली का रंग त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाता है। अगर आपकी त्वचा काफी सेंसेटिव है तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको 5 ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिसको अपनाकर आप त्वचा पर हुई एलर्जी से राहत पा सकते हैं। रंगो की एलर्जी से राहत पाने के लिए आपको बस कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी।

home remedies to get instant relief from skin allergy due to holi colours

Home Remedies To Get Instant Relief From Skin Allergy Due To Holi Colours-

1) दही

अगर रंगों की वजह से आपकी त्वचा पर एलर्जी हो गई है तो इसमें दही आपको राहत पहुंचा सकता है। इसके लिए आपको बस फ्रिज में रखा हुआ दही निकालकर उसे त्वचा पर लगाना है। इससे त्वचा पर हो रही जलन में राहत मिलेगी। दही न सिर्फ आपको एलर्जी से बचाता है,बल्कि इससे त्वचा भी नरिश होगी। आप चाहें तो दही में बेसन और पिसी हुई दाल का पाउडर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

2) घी

होली के रंगों से त्वचा काफी रूखी हो जाती है। ऐसे में आप घी के इस्तेमाल से इस ड्राईनेस को कम कर सकते हैं। इससे त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है और स्किन पर हो रही जलन भी इससे काफी कम हो जाएगी।

3) नारियल तेल

त्वचा पर होने वाली जलन से राहत पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। होली खेलने से पहले भी त्वचा पर नारियल का तेल जरूर लगाएं, इससे रंग आपकी त्वचा पर ज्यादा असर नहीं डाल सकेगा।

4) एलोवेरा

अगर आपको होली के रंगों के एलर्जी हो रही है तो एलोवेरा लगा सकते हैं। इसके लिए अगर आप फ्रिज में रखे एलोवेरा का इस्तेमाल करेंगे, तो ये आपको ज्यादा राहत पहुंचाएगा।

5) बेसन

रंगों से होने वाली एलर्जी से बचने के लिए आप बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। होली खेलने के बाद रंग निकालने में भी बेसन आपके काम आ सकता है। इसके लिए सबसे पहले पानी और बेसन का घोल बनाएं। अब त्वचा को पानी से धोने के बाद पूरे शरीर में इस घोल को लगाएं। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा।

End of Feed