Holi 2024: होली का त्योहार बेहद नजदीक है। हर तरफ होली की धूम देखने को मिल रही है। होली के मौके पर लोग जमकर रंग खेलते हैं। कई जगहों पर तो लोगों ने रंग खेलना अभी से ही शुरू कर दिया है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या तो रंग खेलने के बाद होती है। रंग खेलते वक्त कई लोग बालों में भी रंग डाल देते हैं जिससे बालों में रंग के चिपकने के बाद हेयरफॉल की समस्या शुरू हो जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि रंग खेलने से पहले ही अगर बालों की देखभाल की जाए तो बालों को झड़ने से बचाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बालों की सही देखभाल कर सकते हैं और हेयरफॉल की समस्या से बचा सकते हैं।
एक दिन पहले करें कंडीशनर
रंगों से बालों को बचाने के लिए होली से एक दिन पहले बालों को धोकर कंडीशनर लगाएं। अगर आप हेयरवॉश करने से बचना चाहती हैं तो आप हेयर सीरम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से बालों को रंग से बचाया जा सकता है।
तेल से करें मालिश
बालों की सही देखभाल करने के लिए आप बालों को तेल से अच्छी तरह मालिश कर सकती हैं। ऐसा करने से बालों पर रंग नहीं चिपकेंगे।
हेयर मास्क
होली के रंगों से बालों को बचाने के लिए आप हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अरंडी के तेल में नींबू का रस मिलाएं और फिर बालों पर अप्लाई करें।
