Holi 2024 Gujiya Recipe: फाल्गुन महीने की शुरुआत के साथ ही हवा में होली की मस्ती छाने लगती है। होली रंग और अबीर के साथ ही मिठाइयों के बिना भी अधूरी है। इस साल 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा, हालांकि इसके काफी पहले से ही घरों में मिठाइयों के बनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। होली से जुड़ी एक पारंपरिक मिठाई जो लगभग हर घर में इस त्योहार पर बनाई जाती है वो है गुजिया। गुजिया जिसे कई घरों में गुझिया भी कहते हैं, को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीकों से और अलग स्टफिंग के साथ बनाया जाता है। आप भी इस होली पर अपने घर में अलग-अलग तरह की गुजिया बनाकर अपने मेहमानों को इंप्रेस करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। यहां हम 3 अलग-अलग तरह की गुजिया बनाने की सामग्री और विधि लेकर आए हैं, जो आपकी काफी मदद कर सकती है।
1) चॉकलेट गुजिया
चॉकलेट गुजिया बनाने की सामग्री-
500 ग्राम आटा500 ग्राम मैदा
200 ग्राम डार्क चॉकलेट
100 ग्राम ब्रेकफास्ट सीरियल
घी आवश्यकतानुसार
चॉकलेट गुजिया बनाने की विधि-
1. सबसे पहले आटे को छानकर इसमें थोड़ा सा घी मिला दीजिये। सख्त आटा गूंथ लें और गीले कपड़े से ढककर एक तरफ रख दें।2. चॉकलेट को माइक्रोवेव में या डबल-बॉयलर का इस्तेमाल कर पिघलाएं। अब इसमें चॉको सीरियल डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
3. आटे को छोटी-छोटी लोइयों में बांट लें और प्रत्येक लोई को 4 इंच के पैनकेक में बेल लें। पैनकेक को चॉकलेट सीरियल मिक्स्चर से भरें और पेस्ट्री को आधे चांद के आकार में सील करें और फिर किनारों को अंदर की ओर मोड़ें।
4. बंचे हुए आटे से गुजिया बना लीजिए। कढ़ाई में घी गर्म करें और गुजिया को सुनहरा होने तक तल लें।
5. गुजिया को पिघली हुई डार्क चॉकलेट से सजाएं और परोसें।
2) नारियल गुजिया
नारियल गुजिया बनाने की सामग्री-
1 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ1 टेबल स्पून घी
3/4 कप खोया
1/2 कप चीनी
1/2 कप पानी
मैदा
तेल
नारियल गुजिया बनाने की विधि-
1. एक पैन में घी डालकर नारियल को भूनें।2. नारियल भून जाए तो उसमें एक कटोरी मलाई पीसकर ऐड करें।
3. नारियल स्मूथ हो जाए तो स्वादानुसार चीनी डालकर मिक्स करें।
4. मिश्रण चिपचिपा हो जाए तो आंच बंद कर एक तरफ रखें।
5. अब गुजिया का आटा तैयार करें, इसके लिए मैदा में मोयन डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
6. अब लोई लेकर पूड़ी बेल लें और बीच में नारियल का मिश्रण डालकर गुजिया को मशीन में रखकर चिपका लें।
7. रिफाइंड ऑयल गर्म करने के लिए रखें और दोनों तरफ से गुजिया को सेक लें।
8. सुनहरा होने के बाद तेल से बाहर निकाल लें और खाने के लिए सर्व करें।
3) चना दाल गुजिया
चना दाल गुजिया बनाने की सामग्री-
1 कटोरी मैदा1 टेबल स्पून घी
आवश्यकतानुसार पानी
1/2 कटोरी चना दाल
1/2 कटोरी गुड़ या चीनी
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
आवश्यकता अनुसार तेल तलने के लिए
चना दाल गुजिया रेसिपी
चना दाल गुजिया बनाने की विधि-
1. मैदा में घी डालकर मिक्स करें और पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें।2. अब भीगे हुए चने की दाल को प्रेशर कुकर में आधा कप पानी डालकर 3 सिटी में उबाल लें।
3. कुकर की सिटी निकल जाए तो पानी अलग करें और पैन में दो चम्मच घी डालकर भून लें।
4. मैशर की मदद से दाल को अच्छे से मैश करें और स्वादानुसार चीनी और इलायची पाउडर मिक्स करें।
5. दाल का मिश्रण तैयार हो जाए तो आंच बंद करें और एक तरफ रखें।
6. अब आटा से पूड़ी बनाएं और मिश्रण भरकर गुजिया बना लें।
7. सभी गुजिया को तेल में सुनहरा होने तक तलें और खाने के लिए सर्व करें।
