लाइफस्टाइल

Thandai Recipe For Holi: होली में लगाएं देसी ट्विस्ट, ट्राई करें ये 3 तरह की ठंडाई रेसिपी, रंगों का त्योहार बन जाएगा और भी रंगीन

Holi 2024 Thandai Recipe: होली का त्योहार रंगों, खुशियों और स्वादिष्ट व्यंजनों का त्योहार है। इस त्योहार में लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं, मिठाइयां खाते हैं। होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ ठंडाई के लिए भी मशहूर है, आज हम आपके लिए एक से बढ़कर एक ठंडाई रेसिपी लेकर आए हैं।

Image

Thandai Recipe For Holi 2024 Party

Holi 2024 Thandai Recipe: होली का त्यौहार रंग-बिरंगे रंगों का त्यौहार होता है। इस दिन सभी एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाते हैं। फाल्गुन का महीना शुरू होते ही सभी लोग होली के त्यौहार के लिए उत्साहित रहते हैं। पूरे देश भर में इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार पर रंगों से खेलने के साथ-साथ खाने पीने का भी विशेष चलन है। इस दिन लोग तरह-तरह के व्यंजन घर में बनाते हैं और इन सबसे बढ़कर इस दिन ठंडाई का विशेष महत्व है। होली का त्योहार ठंडाई के लिए काफी मशहूर है। अगर आप भी होली के त्योहार पर कुछ अलग प्रकार की ठंडाई बनाने का सोच रहे हैं, और इस त्यौहार पर अपने दोस्तों परिवारों या करीबियों को न्योता दे रहे हैं तो हम आपके लिए आज एक से बढ़कर एक ठंडाई की रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें बनाकर आप अपने होली के त्यौहार को और भी ज्यादा रंगीन बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं।

Holi 2024 Try These 3 Special Flavored Thandai Recipes Step By Step In Hindi-

1) बादाम फ्लेवर ठंडाई

बादाम फ्लेवर ठंडाई सबसे आम और लोगों की पसंदीदा ठंडाई में से एक है। यह आसानी से बनाई जा सकती है। साथ ही बाजार में आसानी से उपलब्ध होती है। घर पर आप इस रेसिपी से इसे बना सकते हैं-

बादाम फ्लेवर ठंडाई बनाने की सामग्री-

1/2 चम्मच इलाइची पाउडर

2 चम्मच खसखस

1 चम्मच सौंफ

5-6 काली मिर्च

3/4 चम्मच केसर

1 चम्मच तरबूज या सूरजमुखी के रोस्टेड बीज

चुटकी भर जायफल

4 कप बादाम दूध

शक्कर स्वाद के लिए

guava thandai recipe in hindi

guava thandai recipe in hindi

बादाम फ्लेवर ठंडाई बनाने का तरीका-

सबसे पहले सभी सूखी सामग्रियों को मिलाकर एक साथ अच्छे से ग्राइंड कर लें।

अब दूध को शक्कर और कुछ केसर के स्ट्रैंड्स के साथ उबालें।

जब दूध अच्छे से उबल जाएं, तो इसमें ठंडाई पाउडर मिलाएं।

अब इस तैयार ठंडाई को 1-4 घंटे तक फ्रिज में रखें।

अब इसमें ऊपर से गुलाब शरबत या एसेंस डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

2) अमरूद की ठंडाई

अमरूद कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। अगर आप भी अमरूद लवर हैं, तो इस होली अमरूद की ठंडाई ट्राई कर सकते हैं। आए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी-

अमरूद की ठंडाई की सामग्री-

1.5 कप दूध

4 चम्मच सूखा ठंडाई मिक्सचर

1 पैकेट अमरूद का जूस या एसेंस

बर्फ

guava thandai recipe in hindi

guava thandai recipe in hindi

अमरूद की ठंडाई बनाने का तरीका-

सबसे पहले ठंडाई मिक्सचर, दूध और अमरूद के जूस को एक साथ ब्लेंड कर लें।

अब इसमें थोड़े से आइसक्यूब्स भी डालें।

अगर आपने आइसक्यूब्स का इस्तेमाल नहीं करना है, तो इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख दें।

स्वादिष्ट अमरूद की ठंडाई तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

3) आइस टी ठंडाई

अगर आप नए ट्विस्ट के साथ ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो आइस टी ठंडाई ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना जितना आसान है, यह उतनी ही स्वादिष्ट है। तो यहां जानिए इसे बनाने की रेसिपी।

आइस टी ठंडाई की सामग्री-

1/2 छोटा चम्मच पिसी काली मिर्च

1 टी-बैग

1/4 कप क्रश्ड बादाम

2 चम्मच खस-खस

1 छोटा चम्मच सौंफ

1/2 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर

पिसी शक्कर

केसर के कुछ स्ट्रैंड्स

iced tea thandai recipe for holi celebration

iced tea thandai recipe for holi celebration

आइस टी ठंडाई बनाने का तरीका-

सबसे पहले एक टीबैग को गर्म पानी में हीट करें।

अब इसमें 1/4 कप बादम, खस-खस, सौंफ, इलायची डालें।

इसके बाद ऊपर से काली मिर्च और शक्कर को डालें।

फिर इसे ढेर सारी बर्फ के साथ फ्रिज में रखें और पीने से पहले छान लें।

फ्लेवर और कलर के लिए आप इसमें केसर के कुछ स्ट्रैंड्स डालें।

टेस्टी आइस टी ठंडाई सर्विंग के लिए तैयार है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article