लाइफस्टाइल

Holi 2024 Kurti designs: होली पर पहनें ऐसे फिल्मी स्टाइल के लेटेस्ट सूट, देसी गर्ल बन जीत लेंगी सबका दिल

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 15, 2024, 01:10 PM IST

Holi 2024 Kurti designs (होली 2024 सूट डिजाइन्स): होली की शानदार पार्टी में देसी गर्ल अवतार फ्लॉन्ट करना है, तो बॉलीवुड हसीनाओं के सूट का ये कलेक्शन आपको खूब पसंद आएगा। देखें होली 2024 के लिए लेटेस्ट चिकनकारी कुर्ती-पटियाला सूट के शानदार डिजाइन्स।

Image

Holi 2024 latest White kurti suit designs

Holi 2024 Kurti designs (होली 2024 सूट डिजाइन्स): होली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां और मजा लेकर आता है। ऐसे में इस साल की होली को भी और खुशनूमा बनाने के लिए अगर होली पार्टी पर देसी कपड़े पहन फैशन का जलवा बिखेरना है। तो होली के लिए ये सफेद रंग की लेटेस्ट सूट कुर्ती डिजाइन्स आपको खूब पसंद आएंगी। होली की धूम में आग लगाने के लिए बेशक ही देसी बॉलीवुड हसीनाओं के ये लेटेस्ट सूट डिजाइन्स एकदम ही बेस्ट हो सकते हैं। जिन्हें आप खास अंदाज में दुपट्टे के साथ स्टाइल कर पार्टी की जान बन सकती हैं। देखें होली पार्टी के लिए लेटेस्ट चिकनकारी से लेकर अनारकली, पटियाला तक की कुर्ती सूट डिजाइन्स।

Latest Suit Kurti designs for Holi 2024

Chikankari Kurti designs

Chikankari Kurti designs

होली पर बहुत ही प्यारा सा देसी लुक फ्लॉन्ट करना है, तो चिकनकारी कुर्तियां पहनना एकदम ही जबरदस्त हो सकता है। सफेद चिकनकारी से लेकर पेस्टल रंग की चिकनकारी कुर्तियों तक का डिजाइन इन दिनों खूब फैशन में हैं। होली के लिए आप इन्हें कंट्रास्ट या मल्टीकलर के दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं।

Sharara kurti Set

Sharara kurti Set

देसी और ट्रेडिशनल लुक के लिए होली पर खूबसूरत थ्रेड वर्क वाला ये शरारा और शॉर्ट कुर्ती का सेट भी कुछ कम नहीं है। आप ऐसे सूट को ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

Floral Organza Kurti

Floral Organza Kurti

ऑर्गेंजा तो साटन की ऐसी फ्लोरल वर्क कुर्तियां तो बेशक ही कमाल का लुक देती हैं। होली पर आप इस डिजाइन का शरारा सेट, पटियाला सूट तो स्ट्रेट पेन्ट और कुर्ती वाला लुक भी स्टाइल कर सकती हैं।

Patiala Suit designs

Patiala Suit designs

होली पर ऐसा पटियाला सूट पहन आप कातिल अंदाज में हुस्न बिखेर सकती हैं। सिंपल सी सफेद कुर्ती संग कंट्रास्ट की सलवार और दुपट्टा कैरी किया जा सकता है।

Anarkali suit chikankari

Anarkali suit chikankari

एलिगेंट लुक वाले घेरदार अनारकली सूट भी होली के लिए खूब जचेंगे। आप इन्हें रंगीन ज्वेलरी संग स्टाइल कर सकती हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article