होली खेलने से पहले शरीर पर लगाएं ये तेल, फिर कर लिया एक छोटा-सा काम तो नहीं चढ़ेगा रंग

Holi 2024: होली पर रंगों को लेकर कुछ सावधानी जरूरी हैं। होली खेलने से पहले पूरे शरीर व बालों में तेल लगा लें इससे रंग त्वचा पर चिपकता नहीं है और आसानी से साफ हो जाता है। आज हम आपको होली खेलने से पहले और बाद के कुछ ऐसी ही सावधानियों के बारे में बताने वाले हैं।

Holi 2024: होली प्यार और रंगों का त्योहार है। फाल्गुन का महीना आते ही लोगों पर इसका असर दिखने लगता है। रंगों के इस त्योहार होली पर लोग अपनों के साथ समय व्यतीत करते हैं। पक्के रंगों से होली खेलते हैं, खूब खाते-पीते हैं, मजे करते हैं। कई जगह लोग गुलाल से होली खेलते हैं तो कई जगह फूलों से होली खेली जाती है। पर, कई जगह पक्के रंगों से होली खेली जाती है। बहुत से लोग इसके लिए रंग घर में बनाते हैं तो कई लोग रेडिमेड रंग खरीदते हैं। बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग सीधा आपके चेहरे पर असर डालते हैं। इसी के चलते होली खेलने के लिए अभी से आपको अपनी त्वचा को तैयार कर लेना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपनी स्किन को इस तरह से तैयार कर सकते हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो होली खेलने के बाद आपको रंग छुड़ाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

Holi 2024 How To Apply Oil Before Playing Holi

ऐसे करें स्किन को तैयार

अगर आप होली खेलने का प्लान कर रहे हैं तो अभी से ही अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करना शुरू कर दीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो होली के रंग आपकी स्किन को नुक्सान नहीं पहुंचा पाएंगे। इतना ही नहीं अब धूप भी पड़ने लगी है। ऐसे में अगर आप होली खेलने का सोच रहे हैं तो अभी से स्किन पर सनस्क्रीन लगाएं। नाजुक त्वचा पर सनस्क्रीन लगाने से स्किन पर एक लेयर बन जाएगी, जिससे रंगों का असर स्किन पर नहीं पड़ेगा।

शरीर पर लगाएं बादाम का तेल

त्वचा के लिए बादाम का तेल कमाल का साबित होता है। होली खेलने से पहले आप बादाम के तेल को अपनी त्वचा पर मल सकते हैं। बादाम का तेल विटामिन ई का भरपूर स्त्रोत होता है। यह तेल त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है जिससे रंग त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं। इसके अलावा, चेहरे और शरीर पर होली खेलने से पहले बादाम का तेल लगा लिया जाए तो त्वचा पर तेल नहीं चिपकता है।

नारियल तेल का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

बादाम के तेल की ही तरह नारियल का तेल भी स्किन के लिए अच्छा है। होली खेलने से पहले नारियल का तेल अच्छी तरह लगा लें. इस तेल को त्वचा के साथ-साथ बालों पर भी लगा सकते हैं. इससे बालों को भी रंगों से नुकसान नहीं होता है।

अगर रंग लग जाए तो क्या करें-

1) होली का रंग निकालने के लिए त्वचा को रगड़े नहीं, बल्कि पानी के नीचे कुछ देर खड़े रहें। हल्के साबुन का इस्तेमाल करें।

2) घर में ही नींबू, दही, हल्दी और थोड़ा से आटे को मिक्स कर लें व इसे साबुन की तरह शरीर पर लगाएं।

End of Feed