Happy Holi 2024 Shayari in Hindi: होली (Holi) को रंगों का त्योहार कहा जाता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च, यानी आज मनाया जा रहा है। होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का त्योहार है। होली के दिन लोग एक दूसरे को इस दिन से संबंधित शायरी, बधाई संदेश, फोटो, मैसेजेस, कोट्स, स्टेटस आदि भेजते हैं। आज इसी को लेकर हम आपके साथ होली की शायरी (Holi Shayari in Hindi) शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों, दोस्तों, प्रियजनों और रिश्तेदारों को भेजकर स्पेशल फील करा सकते हैं।
होली की शायरी (Holi 2024 Shayari)
1. बदरी छाई है फागुन की,
फिर हुड़दंग मचाएंगे
एक रंग में सबको रंगकर
फिर से होली मनाएंगे
Happy Holi 2024
2. सब रंगों को मिला कर पानी में,
सतरंगी नदियां बहाई है
कर देंगे सबके चेहरों को लाल
होली की ऐसी खुमारी छायी है
Happy Holi 2024

Best Holi Shayari 2024
3. रूठा है कोई तो उसे मनाओ
आज तो सारी गलती भूल जाओ
लगा दो ये दोस्ती का रंग आज सब को यारों
होली मनाओ तो ऐसी मनाओ
Happy Holi 2024
4. दिलों को मिलाने का मौसम है
दूरियां मिटाने का मौसम है
होली का त्यौहार ही ऐसा है
रंगों में डूब जाने का मौसम है
Happy Holi 2024

Holi Shayari 2024
5. रास रचाये गौकुल में कन्हैया
होली में बन जाये रंग रसिया
सजाये रंगों का साज हर एक के द्वारे
आज भी गोपियांरंग लिए कान्हा की राह निहारे
Happy Holi 2024
6. पिचकारी की धार
गुलाल की बौछार
अपनों का प्यार
यही है यारों होली का त्योहार
Happy Holi 2024

Holi Shayari in Hindi 2024
7. ये किस ने रंग भरा हर कली की प्याली में
गुलाल रख दिया किसी ने गुलों की थाली में
यही हैं सारे चमन की पुकार होली में
मिलो गले से गले बार बार होली में
Happy Holi 2024
8. हवाओं के साथ अरमान भेजा है,
नेटवर्क के जरिये पैगाम भेजा है,
वो हम हैं, जिसने सबसे पहले,
होली का राम-राम भेजा है।
शुभ होली।
Happy Holi 2024

Holi Shayari
9. तमन्नाओं से भरी हो ज़िन्दगी,
ख्वाइशों से भरा हो हर पल,
दामन भी छोटा लगे इतनी खुशियां दे..
आपको आनेवाला हर पल।
रंगीन होली मुबारक
Happy Holi 2024
10. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात ना कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंगों से भरी ये होली।
Happy Holi 2024
