लाइफस्टाइल

Recipes For Holi: होली का मजा होगा दोगुना, जब नई बहू अपने हाथों से बनाएंगी ये 3 स्वादिष्ट पकवान

Holi Recipes: कई सारी ऐसी महिलाएं हैं, जिनकी इस साल शादी हुई है। अगर आपकी भी ससुराल में पहली होली है और आप अपने सास-ससुर को इंप्रेश करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको पहली होली पर बनाएं जाने वाले डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

easy recipes for first holi after marriage

Holi Recipes: होली के दिन नजदीक हैं। ऐसे में डेकोरेशन से लेकर पकवान तक, हर घर में इसकी जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। अब कई सारी ऐसी लड़कियां होंगी जिनकी अभी-अभी शादी हुई है और ससुराल में उनकी इस साल पहली होली है। उनके लिए इस तैयारी का हिस्सा बनना मतलब कुछ ऐसा स्वादिष्ट बनना, जिससे ससुरालवाले ही नहीं ससुराल में आने वाले मेहमान भी इंप्रेश हो जाएं। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो अपने सास-ससुर और सईयां जी के साथ पहली बार होली खेलने वाली हैं और कंफ्यूज हैं कि होली के दिन ऐसा क्या अलग बनाया जाए, जिसे खाकर सब वाह-वाह करें तो ये खबर आपके काम आ सकती है। आज हम लेकर आए हैं, 3 ऐसी शानदार डिशेज जिसे होली पर नई बहू अपने ससुराल में बड़ी आसानी से बना सकती हैं। इन डिशेज को बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता और खाने में भी ये बेहद लजीज होते हैं।

1) नगोरी हलवा

नगोरी हलवा बनाने की सामग्री-

1 कप सूजी

4 चम्मच घी

नमक स्वादानुसार

1 छोटा चम्मच अजवाइन

1 कप मैदा

तेल (पूरी तलने के लिए)

1 कप सूजी

100 ग्राम नारियल (कटा हुआ)

1 कप चीनी

100 ग्राम घी

3 कप पानी,

3 इलायची

150 ग्राम मावा (बादाम, पिस्ता, काजू)

Nagori Halwa Recipe For Holi

Nagori Halwa Recipe For Holi

नगोरी हलवा बनाने की विधि-

नगोरी हलवा बनाने के लिए एक बाउल में मैदा और सूजी को छाल कर इसमें नमक, घी और आजवाइन मिला लें। अब इसे हल्के गुनगुने पानी में गूंथ लें। अब इस गूंथे हुए आटे की लोइयां बनाएं और पूरियां बेल लें। अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और इसमें पूरियां डालें और हल्की ब्राउन होने पर इसे निकाल लें। अब चूंकि पूरियां तैयार हैं तो बस हलवा बनाना है, जिसके लिए आपको एक कप सूजा छान लेनी है। फिर इसे घी में हल्का सुनहरा होने तक भून लेना है। अब एक कढ़ाही में घी और इलाइची डालकर पका लें। फिर इसमें पानी और चीनी डालकर एक चाशनी तैयार करें और इसी में सूजी, मेवा सब डाल दें। जब हलवे में घी तैरने लगे तो गैस बंद कर दें। बस तैयार है आपकी हलवा पूरी।

2) पोटली समोसा

पोटली समोसा बनाने की सामग्री-

2 चम्मच तेल

1 छोटा चम्मच सौंफ

1 छोटा चम्मच धनिये के बीज

1 छोटा चम्मच सूखी मेथी के पत्ते

4 बड़े आलू (उबले और मैश किए हुए)

1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार

1 छोटा चम्मच सूखे अनार का पाउडर

नमक स्वादानुसार

2 कप मैदा

1/2 छोटा चम्मच अजवायन

1/4 कप तेल

1/2 कप पानी (आटा गूंथने के लिए)

Potli Samosa Recipe Step By Step

Potli Samosa Recipe Step By Step

पोटली समोसा बनाने की विधि-

पोटली समोसा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में 2 कप मैदा लेना है। अब इसमें स्वादानुसार नमक, थोड़ा तेल, थोड़ा आजवाइन मिलकर गूंथ लेना है। फिर गूंथे हुए मैदे को 15 से 20 मिनट के लिए एक कपड़े से ढ़ककर रख देना है। 15 से 20 मिनट के बाद मैदे को छोटे-छोटे आकार में बेल लेना है। अब एक पैन में 2 चम्मच गर्म तेल लें और इस तेल में धनिया, सौंफ और सूखी मेथी मिलाएं। इस तीनों को हल्का भूनकर इसमें 4 बड़े उबले हुए आलू डालें। बस अब इस आलू में नमक, लाल मिर्च, सूखा अनार पाउडर, गरम मसाला डालकर मिलाना है। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके अच्छे से फ्राई कर लें और अब इस स्टफिंग को ठंडा होने दें। अंत में इस स्टफिंग को बेले हुए मैदे में भर लें और इसके गोल्डेन होने तक फ्राई करें। तैयार है आपका पोटली समोसा।

3) पनीर गुजिया

पनीर गुजिया बनाने की सामग्री-

1 कप मैदा

1 चम्मच आजवाइन

5 चम्मच तेल

स्वादानुसार नमक

1/2 कटोरी चीज (कद्दूकस किया हुआ)

1 कप पनीर

1 प्याज

1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच गरम मसाला

1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

2 हरी मिर्च

Paneer Gujiya Recipe In Hindi

Paneer Gujiya Recipe In Hindi

पनीर गुजिया बनाने की विधि-

पनीर गुजिया बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक, आजवाइन और तेल डालना है। अब इसे हल्के हाथों से गूंथ लेना है। जब आटा गूंथ जाए तो हम गुजिया की स्टफिंग तैयार करेंगे। इसके लिए पनीर के कद्दूकस कर लें। अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और इसमें पहले प्याज फ्राई करें और फिर पनीर डाल दें। जब पनीर हल्का ब्राउन हो जाए तो लाल मिर्च पाउडर, नमक,हल्दी पाउडरको डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस स्टफिंग को गुजिया के लिए गूंथे हुए आटे में डालकर गुजिया के सेप में ले आएं। फिर एक तंदूर गर्म करके सीक में गुजिया को लगाएं और किसी छोटे ब्रश की मदद से इसपर तेल लगा दें। बस अब आपको अपनी गुजिया को अच्छी तरह से सेंकना है और ये परोसने के लिए तैयार है।
Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article