Holi 2024: रंगों का त्योहार होली आने में महज हफ्ते भर का समय बचा है। इस दिन को भारत में धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। होली के मौके पर लोग रंग और गुलाब लगाकर एक दूसरे को बधाईयां देते हैं और जमकर नाच गाना करते हैं। लेकिन क्या आपको होली के अलग अलग रंगों का मतलब पता है? होली के सभी रंग अलग अलग संकेत देते हैं। सभी रंगों का अलग मतलब होता है। रंगों के बिना जीवन भी बेरंग लगती है। ऐसे में आज हम आपको होली के अलग अलग रंगों के मतलब के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
लाल रंग
लाल रंग प्रेम का प्रतीक माना जाता है। लेकिन लाल गुलाल जीवन में उर्जा और जोश का संकेत देता है। ऐसे में आप बच्चों और युवाओं को ये रंग लगा सकते हैं।
पीला रंग
पीला रंग आरोग्य, शांति और एश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। ये रंग किसी भी रिश्ते में मधुरता बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में होली के दिन आप ये रंग बहनों को, महिलाओं को, दोस्तों को या फिर पार्टनर को लगा सकते हैं।
हरा रंग
हरा रंग शीतलता, सुकून और सकारात्मकता का संदेश होता है। इस रंग के गुलाल को आप खुद से बड़े व्यक्ति को लगा सकते हैं।
नारंगी
नारंगी रंग खुशमिजाजी का प्रतीत होता है। यह रंग मानसिक शक्ति को मजबूत बनाता है। ऐसे में होली के मौके पर आप ये रंग अपने दोस्तों, करीबियों और परिजनों को लगाकर रंगों के त्योहार की मुबारकबाद दे सकते हैं।
