लाइफस्टाइल

Aaj Brij me holi re rasiya lyrics: इस गीत के बिना पूरी नहीं होती बिरज की होली, देखें आज बिरज में होली रे रसिया लिरिक्स इन हिंदी

Aaj Brij me holi re rasiya lyrics (होली गीत): होली के त्योहार का मजा बृजवासी श्री कृष्ण के भजन के बिना कैसे पूरा हो सकता है। ऐसे में होली 2024 के जश्न में चार चांद लगाने के लिए यहां देखें होली गीत आज ब्रिज में होली रे रसिया लिरिक्स इन हिंदी।

Image

Holi 2024 aaj biraj mein holi re rasiya lyrics in hindi

Aaj Biraj me holi re rasiya lyrics in hindi (आज बिरज में होली लिरिक्स): होली के त्योहार की धूम अभी से चारों ओर देखने को मिल रही है। बेशक ही होली का त्योहार हर किसी के लिए अनोखा आनंद के पल लेकर आता है। वहीं होली का भरपूर आनंद लेना हो और उसमें बृज के नंद लाल श्री कृष्ण के गीत न हो ऐसा कैसे हो सकता है। होली के उत्सव में चार चांद लगाने के लिए यहां देखें होली गीत आज बिरज में होली रे रसिया लिरिस्क (Aaj Brij Me holi re rasiya lyrics) इन हिंदी। जिसके बिना बिरज की होली पूरी हो ही नहीं सकती है, आप घर बैठे भी ये होली गीत सुन बिरज की होली का मजा ले सकते हैं।

Aaj Brij Me Holi re Rasiya lyrics in hindi

आज बिरज में होली रे रसिया

आज बिरज में होली रे रसिया।

होली रे होली रे बरजोरी रे रसिया॥

रंग हो, गुलाल हो री..

रंग हो, गुलाल हो रही..

आज बिरज में होली रे रसिया

अपने अपने घर से निकसी,

अपने अपने घर से निकसी,

कोई श्यामल कोई गोरी रे रसिया।

आज बिरज में होली रे रसिया

आज बिरज में होली रे रसिया।

होली रे रसिया बरजोरी रे रसिया॥

कौन गावं के कुंवर कन्हिया,

कौन गावं के कुंवर कन्हिया,

कौन गावं राधा गोरी रे रसिया।

आज बिरज में होली रे रसिया॥

नन्द गावं के कुंवर कन्हिया,

नन्द गावं के कुंवर कन्हिया,

बरसाने की राधा गोरी रे रसिया।

आज बिरज में होली रे रसिया।

उडत गुलाल लाल भए बादल,

मारत भर भर झोरी रे रसिया।

आज बिरज में होली रे रसिया।

कृष्ण के हाथ कनक पिचकारी,

राधा के हाथ कमोरी रे रसिया ।

आज बिरज में होली रे रसिया।

चन्द्र सखी भज बाल कृष्ण छवि,

चिर जीवो यह जोड़ी रे रसिया ।

आज बिरज में होली रे रसिया

आज बिरज में होली रे रसिया।

होली रे रसिया बरजोरी रे रसिया॥

आज बिरज में होली रे रसिया ।

होली रे होली रे बरजोरी रे रसिया ॥

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article