लाइफस्टाइल

Hindi Diwas 2024: आखिर क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानें इस खास दिन का क्या है इतिहास और साल 2024 की थीम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 14, 2024, 12:38 AM IST

Hindi Diwas 2024 Theme, Date And History: हर साल की तरह इस साल भी आज यानी 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में जानिए हिंदी दिवस का इतिहास क्या है। साथ ही जानेंगे कैसे हुई थी हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत। साथ ही आपको बताएंगे इस साल किस थीम के जरिए हिंदी दिवस सेलिब्रेट किया जाएगा।

Image

Hindi Diwas 2024 date history

Hindi Diwas 2024 Date, History And Importance: आज देशभर मेंहिंदी दिवस या राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हर साल ये 14 सितंबर को ही मनाया जाता है। यह दिन हिंदी भाषा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। हिंदी दिवस उस दिन की याद दिलाता है जब हिंदी को राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। इस खास मौके पर स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर, भारत के प्रधानमंत्री ने एक बार कहा था कि हिंदी भाषा ने विश्व स्तर पर भारत को विशेष सम्मान दिलाया है और इसकी सादगी और संवेदनशीलता लोगों को आकर्षित करती रहती है। आइये जानते हैं कि इस दिन का क्या इतिहास है और इस साल की थीम क्या है।

हिंदी दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय हिंदी दिवस का इतिहास 14 सितंबर, 1949 से जुड़ा है। 1949 में भारत की संविधान सभा द्वारा हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इस दिन हिंदी दिवस मनाने का फैसला किया। पहला हिंदी दिवस 1953 में मनाया गया था और तब से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।

हिंदी दिवस 2024 थीम

हर साल हिंदी दिवस एक खास थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि इस बार हिंदी दिवस 2024 की थीम क्या होगी। तो आपको बता दें कि इस साल के थीम को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हिंदी दिवस का महत्व

जिस देश में कई भाषाएं बोली जाती है उस देश में बातचीत को सरल बनाने के लिए हिंदी को मुख्य आधिकारिक भाषा के रूप में चुना गया। कई लेखकों, कलाकारों और कार्यकर्ताओं ने हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा बनाने के लिए अभियान चलाया। साथ ही इस दिन का एक मुख्य उद्देश्य देश में हिंदी भाषा के महत्व को बताना और इसके चलन को बढ़ाना है। क्योंकि इन दिनों ज्यादातर लोग अंग्रेजी भाषा को ज्यादा प्रथमिकता देने लगे हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article