Happy Hindi Diwas 2023 Shayari: हर साल 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी के बढ़ते चलन और हिंदी की अनदेखी को कम करना है। इसके साथ ही लोगों को हिंदी के महत्व के बारे में बताना है। हिंदी हमारी मातृभाषा है, बावजूद इसके कई लोग ऑफिस या फिर किसी पार्टी में इस भाषा में बात करने में शर्माते हैं। 1949 में 14 सितंबर के दिन देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी भाषा को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता मिली थी। तभी से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए स्कूल, कॉलेजों में कई तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। वहीं कई शैक्षिक संस्थानों में भी हिंदी दिवस के मौके पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है ताकि बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व में बारे में बताया जा सके। इसके अलावा लोग एक-दूसरे को मैसेज, कोट्स, शायरी, संदेशों, दोहों के जरिए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन शायरी के जरिए विश कर सकते हैं। यहां देखें हिंदी दिवस के मजेदार मैसेज, कोट्स, शायरी, वॉलपेपर, शायरी।
वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान हैं भाषा,
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा
Happy Hindi Diwas 2023
एकता की जान है,
हिंदी भारत की शान हैं
Happy Hindi Diwas 2023
हिंदी पूरे विश्व का हो गान,
हिंदी को बनाये भारत की शान
Happy Hindi Diwas 2023
होठ खामोश थे सिसकियां कह गई,
द्वार बंद थे खिड़कियाँ कह गई,
कुछ हमने कहा कुछ हिंदी कह गई,
जो न कह पायें वो हिचकियाँ कह गई
Happy Hindi Diwas 2023
हिन्दुस्तान की है शान हिंदी,
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी,
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी,
हर दिल का अरमान है हिंदी।
Happy Hindi Diwas 2023
हिन्दुस्तानी हैं हम गर्व करो हिंदी भाषा पर,
सम्मान देना और दिलाना दायित्व हैं हम पर।
Happy Hindi Diwas 2023
प्यार मोहब्बत भरा है जिसमें
जिससे जुड़ी हर आशा है
मिसरी से भी मीठी है जो
वो हमारी हिंदी भाषा है।
Happy Hindi Diwas 2023
अंग्रेजी का हम पर असर हो गया…
हिंदी का मुश्किल सफर हो गया..
अब मे आपसे इजाजत चाहती हूं..
हिंदी की सबसे हिफाजत चाहती हूं।
Happy Hindi Diwas 2023
