लाइफस्टाइल

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes Images, Messages: हम सबका अभिमान है हिंदी...इन खास मैसेज से दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, भेजें ये संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 13, 2023, 12:43 PM IST

Happy Hindi Diwas2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हिन्दी भाषा को समर्पित है। हिंदी देशभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। 75 फीसदी लोग हिन्दी में ही बात करना पसंद करते हैं। देश में अधिकतर लोगों की मातृभाषा हिंदी है। हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देने की मांग कई दिग्गजों ने उठाई, तब जाकर हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला। बता दें, साल 1949 के 14 सितंबर को ही हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। तब से इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Image

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes Images:इन खास मैसेज से दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, भेजें ये संदेश

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हिन्दी भाषा को समर्पित है। हिंदी देशभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। 75 फीसदी लोग हिन्दी में ही बात करना पसंद करते हैं। देश में अधिकतर लोगों की मातृभाषा हिंदी है। हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देने की मांग कई दिग्गजों ने उठाई, तब जाकर हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला। बता दें, साल 1949 के 14 सितंबर को ही हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। तब से इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज और शैक्षिक संस्थानों में कई तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व में बारे में बताया जा सके। इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को मैसेज, कोट्स, शायरी, के जरिए भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो आप इन मैसेज, इमेज, कोट्स के जरिए हिंदी दिवस विश कर सकते हैं। यहां देखें हिंदी दिवस के मजेदार मैसेज, कोट्स, वॉलपेपर।

भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,

मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिन्दी हूं।

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।

हिन्दी मेरा ईमान है, हिन्दी मेरी पहचान है,

हिन्दी हूं मैं वतन भी,

मेरा प्यारा हिंदुस्तान है।

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes

हिन्दी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,

यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।

है भारत की आशा हिन्दी

है भारत की भाषा हिंदी

हिंदी दिवस पर आप सभी

को हार्दिक शुभकामनाएं।

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।

गर्व हमें है हिंदी पर,

शान हमारी हिन्दी है।

कहते-सुनते हिन्दी हम,

पहचान हमारी हिन्दी है।

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes

सारे देश की आशा है,

हिन्दी अपनी भाषा है।

जात-पात के बंधन को तोड़े,

हिन्दी सारे देश को जोड़े।

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,

लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,

हम सब का अभिमान है हिंदी,

भारत देश की शान है हिंदी।

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes

हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है,

हिंदुस्तान हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes

हम सबका अभिमान है हिंदी

भारत देश की शान है हिंदी

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes

Happy Hindi Diwas 2023 Wishes

हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं

दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article