एक रोटी से मिलेगा 5-6 ग्राम ज्यादा प्रोटीन, हंसा जी ने बताई गेहूं के आटे को 'पावरफुल' बनाने की रेसिपी

high protein roti recipe: डॉ. हंसा जी योगेंद्र ने गेहूं, सोया आटा और मूंगफली पाउडर से हाई प्रोटीन रोटी बनाने का आसान तरीका बताया है। जानें इसकी सही मात्रा, फायदे और सावधानियां।

high protein roti recipe: रोटी हमारी थाली में नियमित तौर पर शामिल होती है। सब्जी बदल सकती है, दाल बदल सकती है, लेकिन ज्यादातर घरों में रोटी अपनी जगह बनाए रखती है। अब सोचिए, इसी रोज की रोटी में थोड़ा ज्यादा प्रोटीन मिलने लगे तो? योग गुरु डॉ. हंसा जी योगेंद्र ने ऐसी ही आसान रेसिपी बताई है। इसमें किसी महंगे प्रोटीन पाउडर की जरूरत नहीं पड़ती। बस गेहूं के आटे में दो आम चीजें सही अनुपात में मिलानी हैं।

roti protein

रोटी को कैसे बनाएं प्रोटीन का पावरहाउस, डॉ. हंसाजी ने बताया तरीका

हंसा जी के मुताबिक, इस मिश्रण से तैयार एक रोटी से लगभग 5 से 6 ग्राम तक प्रोटीन मिल सकता है। यानी सामान्य गेहूं की रोटी के मुकाबले करीब 5 से 6 ग्राम अतिरिक्त प्रोटीन जोड़ा जा सकता है। हालांकि वास्तविक मात्रा रोटी के आकार, उसमें इस्तेमाल हुए आटे और सामग्री के ब्रांड के अनुसार बदल सकती है।

End of Feed