आपमें या अपनों में दिखें ये बदलाव तो न करें नजरअंदाज, तुरंत लें साइकेट्रिस्ट की मदद

Mental Health Symptoms In Hindi: आजकल मानसिक समस्याएं शरीर की अन्य बीमारियों की तरह आम होती जा रही हैं। ऐसे में किसी व्यक्ति को खुश देखकर उनके मानसिक स्वास्थ्य का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

Mental Health Symptoms In Hindi: मानसिक स्वास्थ्य को लेकर आज भी समाज में कई गलत धारणाएं मौजूद हैं। किसी व्यक्ति के शांत रहने, ज्यादा मुस्कुराने या सामान्य तरीके से काम करने को देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि वह अंदर से ठीक है। कई बार व्यक्ति अपने तनाव और परेशानियों को छिपाकर सामान्य जिंदगी जीता रहता है। ऐसे में उसके व्यवहार में आए बदलावों को पहचानना बेहद जरूरी हो जाता है।

मानसिक बीमारियों के लक्षण

मानसिक बीमारियों के लक्षण

मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार ने टाइम्स नाऊ नवभारत के आई ओपनर में कुछ ऐसे साइन बताए हैं, जिनको कभी भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपमें या अपनों में ऐसे कोई भी बदलाव दिखते हैं तो तुरंत साइकेट्रिस्ट की मदद लेनी चाहिए। डॉ. दीपक कुमार के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य सिर्फ किसी मानसिक बीमारी की गैरमौजूदगी का नाम नहीं है। इसमें व्यक्ति का सोच पाना, अपनी भावनाओं को संभालना, रोजमर्रा के तनाव से निपटना, अपने काम करना और समाज के साथ सामान्य रूप से जुड़ पाना भी शामिल है।

End of Feed