Ayurvedic Health Tips: बदलते मौसम में कैसे रखें सेहत का ख्याल, आयुर्वेद से जानें आसान समाधान

गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लाता है। अप्रैल में कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश सेहत के लिए मुसीबत पैदा कर रही है। आइए जानते हैं बदलते मौसम में कैसे रखें सेहत का ख्याल...

Ayurvedic Health Tips: देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में इन दिनों मौसम के अनोखे मिजाज का अनुभव हो रहा है। आमतौर पर अप्रैल का महीना तेज गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मौसम ने सभी को चौंका दिया है। कभी ठंडी हवाएं, कभी अचानक बारिश और कभी तापमान में तेज उतार-चढ़ाव। यह बदलाव न सिर्फ असहजता पैदा कर रहा है, बल्कि सेहत पर भी असर डाल रहा है। ऐसे अस्थिर मौसम में शरीर को संभालना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि छोटे-छोटे बदलाव भी बड़ी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। आइए आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. चंचल शर्मा से जानते हैं मौसम के बदलाव में कैसे रखें खुद को फिट...

health tips for Changing weather

मौसम के बदलाव का सेहत पर असर

दिन में तेज गर्मी और रात में हल्की ठंडक इन दिनों यह तापमान बना हुआ है। यह तापमान का अंतर शरीर के संतुलन को बिगाड़ देता है। जिसके कारण सर्दी-जुकाम, एलर्जी, अपच और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, यह समय 'ऋतु संधि' का होता है। यानी ऐसा समय जब एक मौसम से दूसरे मौसम में बदलाव होता है। इस दौरान शरीर के तीन प्रमुख दोष वात, पित्त और कफ असंतुलित हो सकते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

End of Feed