लाइफस्टाइल

Ayurvedic Health Tips: बदलते मौसम में कैसे रखें सेहत का ख्याल, आयुर्वेद से जानें आसान समाधान

गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लाता है। अप्रैल में कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश सेहत के लिए मुसीबत पैदा कर रही है। आइए जानते हैं बदलते मौसम में कैसे रखें सेहत का ख्याल...

Image

health tips for Changing weather

Ayurvedic Health Tips: देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में इन दिनों मौसम के अनोखे मिजाज का अनुभव हो रहा है। आमतौर पर अप्रैल का महीना तेज गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मौसम ने सभी को चौंका दिया है। कभी ठंडी हवाएं, कभी अचानक बारिश और कभी तापमान में तेज उतार-चढ़ाव। यह बदलाव न सिर्फ असहजता पैदा कर रहा है, बल्कि सेहत पर भी असर डाल रहा है। ऐसे अस्थिर मौसम में शरीर को संभालना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि छोटे-छोटे बदलाव भी बड़ी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। आइए आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. चंचल शर्मा से जानते हैं मौसम के बदलाव में कैसे रखें खुद को फिट...

मौसम के बदलाव का सेहत पर असर

दिन में तेज गर्मी और रात में हल्की ठंडक इन दिनों यह तापमान बना हुआ है। यह तापमान का अंतर शरीर के संतुलन को बिगाड़ देता है। जिसके कारण सर्दी-जुकाम, एलर्जी, अपच और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, यह समय 'ऋतु संधि' का होता है। यानी ऐसा समय जब एक मौसम से दूसरे मौसम में बदलाव होता है। इस दौरान शरीर के तीन प्रमुख दोष वात, पित्त और कफ असंतुलित हो सकते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

खान-पान का बदलाव है जरूरी?

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, इस मौसम में हल्का और सुपाच्य भोजन ही सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। ताजे फल जैसे अनार और पपीता शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं। घर का बना सादा खाना इस समय सबसे सुरक्षित विकल्प है। वहीं ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन से दूरी बनाना ही समझदारी है, क्योंकि यह शरीर में गर्मी और कफ दोनों को बढ़ा सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय

मौसम के बदलाव में मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। इसके लिए आप तुलसी, गिलोय और अश्वगंधा जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। ये चीजें शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में कारगर मानी जाती हैं। इनका नियमित सेवन शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है और बदलते मौसम के प्रभाव को कम करता है।

लाइफस्टाइल के छोटे बदलाव और फायदा बड़ा

हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजमर्रा की आदतों को सुधारना बेहद जरूरी है। इसके लिए सुबह गुनगुना पानी पीना, ऑयल पुलिंग करना और योग-प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करना शरीर को फिट रखने में मदद करता है। ये छोटे-छोटे अभ्यास शरीर के दोषों को बैलेंस कर आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article