लाइफस्टाइल

Happy Vat Savitri 2023 Hindi Quotes and Wishes: मांग में तेरे नाम का सिंदूर.. वट सावित्री पर ये कोट्स और मेसेज भेज सुहागिनों को दें व्रत की बधाई

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 19, 2023, 11:20 AM IST

Happy Vat Savitri 2023 Quotes with Images in Hindi: हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सुहागिनों द्वारा वट सावित्री का पावन त्योहार मनाया जाता है। वट सावित्री व्रत रखने से पति की उम्र बढ़ती है, तथा वैवाहिक जीवन खुशियों से भरता है। पिया के नाम का व्रत पूजन करने वाली महिलाओं को वट सावित्री 2023 पर दिल से भेजें ये कोट्स, मेसेज, फोटोस और विशेज और उन्हें वट सावित्री की बहुत बहुत बधाई दें।

Image

Happy vat savitri 2023 quotes in hindi

Happy Vat Savitri 2023 Quotes with Images in Hindi: सनातन धर्म और हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री का व्रत (Vat Savitri 2023) रखा जाता है। इस वर्ष वट सावित्री का त्योहार 19 मई 2023 की तारीख को मनाया जाएगा। सुहागिने इस व्रत को अपने पति और शादीशुदा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने (Vat Savitri Wishes) हेतु दिल से पूर्ण करती हैं। मान्यता है कि, इसी दिन वट वृक्ष का पूजन कर सावित्री अपने पति सत्यवान की जान (Vat Savitri Wishes In Hindi) यमराज से वापस लेकर आई थी। वट सावित्री की इस पावन बेला पर सुहागिनों को फोन पर भेजे वट सावित्री के शुभ संदेश। देखें वट सावित्री (Vat Savitri Quotes) व्रत के लिए शानदार विशेज, कोट्स, मैसेजेस, फोटोज, जिसे अपनों को भेज आप भी अपनी (Vat Savitri Images) शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Vat Savitri 2023 Wishes, Quotes, Messages, Images, Wallpapers

  • बस एक ही है ख्वाहिश, लंबी हो उम्र आपकी
और हर जन्म में मिले हमें, एक दूजे का साथ

Happy Vat Savitri!

  • आज मुझे आपका खास इंतजार है, ये दिन है वट सावित्री व्रत का,
आपकी लंबी उम्र की मुझे दरकार है वट सावित्री की शुभकामनाएं !
  • माथे की बिंदिया यूं ही चमके, हाथों में चूड़ियां ऐसे ही खनके
पैरों की पायल यूं ही छनके, बना रहे सुहाग तुम्हारा

जो रखे व्रत वट सावित्री का,

उसका रहे सुहाग अमर,

घर-आंगन में रहे खुशियों की फुलवारी

प्रेम की वर्षा से भर जाए जीवन का कण-कण

वट सावित्री पूजा की शुभकामनाएं।

  • बिना अन्न जल व्रत करना, प्रेम की अटूट परिभाषा है,
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें, मेरे दिल की बस यही आशा है।

वट सावित्री की शुभकामनाएं !

  • सौभाग्य, आरोग्य एवं दीर्घायु का वरदान देने वाले व्रत,
वट सावित्री व्रत की समस्त माताओं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं !
  • आए तो संग लाए खुशियां हज़ार, हर साल मनाएं हम यह त्योहार
भर दे हमारा दामन खुशियों के साथ, दे जाए उम्र तुम्हें हज़ार-हज़ार साल।

वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।

  • आज मुझे आपका खास इंतजार है, ये दिन है वट सावित्री व्रत का,
आपकी लंबी उम्र की मुझे दरकार है। वट सावित्री की शुभकामनाएं।
  • आर्शीवाद बड़ों का, प्यार पति का,
दुआएं सबकी, करुणा मां की,

वट सावित्री 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

  • जोड़ी तेरी मेरी कभी ना टूटे,
हम तुम कभी एक दूजे से ना रूठें,

हम दोनों सात जन्मों तक साथ निभाएंगे,

हर पल मिलकर खुशियां मनाएंगे।

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।

  • आपका साथ मुझे जीवनभर मिले
हर सुख-दुःख में आप सदा मेरे संग रहे

वट सावित्री की शुभकामनाएं

  • सात जन्मों के सात वचन,
हमेशा आपका साथ देंगे,

वटपूर्णिमा के दिन व्रत करेंगे,

केवल आपका प्यार हमेशा रहे।

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभेच्छा

वट सावित्री 2023 के व्रत के लिए सभी सुहागिन माताओं और बहनों को ये शानदार कोटस्, बधाई संदेश भेज आप भी उनके चेहरे का नूर और बढ़ा सकते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article