हम प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाते हैं। आज का यह खास दिन समाज को नई दिशा देने वाले शिक्षकों को समर्पित होता है। शिक्षक दिवस के दिन ही देश के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन की जयंती भी होती है। दरअसल वह एक मशहूर शिक्षाविद भी थे। उनके जन्मदिन को ही शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। शिक्षक हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। वे केवल पाठ्यक्रम को पढ़ाने तक सीमित नहीं होते, बल्कि जीवन के मूल्यों और सिद्धांतों को समझाने में भी मदद करते हैं। वह शिक्षक ही है जो बेहतर कल का निर्माण करता है। बच्चें अपने शिक्षकों को इस खास दिन पर शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप टीचर हैं औऱ अपने स्टूडेंट्स को शिक्षक दिवस की शुभकामनाओं का रिप्लाई देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं।
मां गुरु हैं, पिता भी गुरु हैं,
स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक भी गुरु है,
जिससे भी कुछ सीखा है तुमने,
तुम्हारे लिए हर वो शख्स गुरु है।
Thank You and Happy Teachar's Day
टीचर्स डे के खास मौके पर मुझे याद करने के लिए धन्यवाद। तुम यूं ही आगे बढ़ते रहो, यही कामना है।
God Bless You

Teacers Day Reply
एक अच्छा टीचर बनने के लिए स्टूडेंट का अच्छा होना जरूरी है। तुम्हारे जैसे छात्रों के कारण ही हमारे जैसे शिक्षक हैं।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
टीचर्स डे पर तुम्हारें खास संदेश से मेरी खुशी दोगुनी हो गई।
तुम्हारे बधाई संदेश ही मेरी गुरु दक्षिणा हैं।
Thank You for Teachers Day Wishes
तुम्हारे अंदर काफी संभावनाएं हैं,
हमेशा सत्य और अनुशासन का पाठ रखाना
जीवन के हर डगर पर निर्भिक चलते रहना।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद

Teacers Day Reply 1
तुम मेरे सबसे प्रिय छात्रों में शामिल हो।
हमेशा जीवन में मिले सबक को अपना गुरु समझना।
अपने जीवन का सबसे बड़ा गुरु अपनी असफलताओं को बनाना।
धन्यवाद
कोई शख्स बतौर शिक्षक तभी सफल होता है, जब उसके स्टूडेंट्स सफल होते हैं। मुझे सफल बनाने के लिए शुक्रिया।
तुमको भी Happy Teachers Day
अगर आप भी एक टीवर हैं तो अपने शिष्यों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाओं का जवाब इन कोट्स, मेसेज, टेक्स्ट, संदेशों आदि से दे सकते हैं। आप अपने कलीग्स और सह अध्यापकों के साथ भी ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
