Happy Teacher's Day 2023 Wishes Images, Messages, and Status: हर साल की तरह इस साल भी 5 सितंबर यानी आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस साल देश 78वां शिक्षक दिवस मना रहा है। हमारी जिंदगी में शिक्षकों का काफी अहम रोल है। आज हम सभी लोग जो कुछ भी हैं उसमें हमारे शिक्षकों ने काफी अहम रोल निभाया है। बिना शिक्षकों की गाइडेंस के हम और आप कभी भी इस मुकाम तक नहीं पहुंच सकते जहां आज हैं। तभी तो हमारे देश में गुरुओं को भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। शिक्षक के आशीर्वाद से ही आप और हम अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की तरफ बढ़ते हैं। इस दिन को छात्र अलग अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। छात्र अपने गुरुओं और टीचर्स को सम्मान देकर उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं। बता दें कि शिक्षक दिवस देश के पहले उप राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 में हुआ था।
शिक्षक दिवस को छात्र अपने अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन को धूम धाम से मनाने के लिए स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षिण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही इस दिन छात्र अपने गुरुओं को स्पेशल मैसेज के जरिए भी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने शिक्षक को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो उन्हें ये बेहतरीन मैसेज, शायरी, कोट्स, स्टेटस भेज सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। यहां देखें शिक्षक दिवस के खास संदेश।
जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान, जो करता है वीरों का निर्माण,
जो बनाता है इंसान को इंसान, ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम।
Happy Teacher's Day
गुमनामी के अंधेरे में था, पहचान बना दिया,
दुनिया के गम से मुझे, अनजान बना दिया,
उनकी ऐसी कृपा हुई, गुरु ने मुझे एक अच्छा इंसान बना दिया।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
गुरु का स्थान सबसे ऊंचा, गुरु बिन कोई ना दूजा,
गुरु करें सबकी नाव पार, गुरु की महिमा सबसे अपार।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
जो बनाए हमें इंसान और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को हम करते हैं शत-शत प्रणाम।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
माता देती है जीवन, पिता देते हैं सुरक्षा पर शिक्षक सिखाता है जीना, जीवन एक सच्चा
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
दिया ज्ञान का भण्डार हमें, किया भविष्य के लिए तैयार हमें
हैं आभारी उन गुरुओं के हम, जो किया कृतज्ञ अपार हमें।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
कहते है काला रंग अशुभ होता है,
पर स्कूल का वो ब्लैक बोर्ड लोगो की जिंदगी बदल देता हैं।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
मेरी कलम जो आज इतना कुछ लिखती है,
कुछ और नहीं मेरे गुरू की मेहनत दिखती हैं।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
क्या दूं गुरु-दक्षिणा मन ही मन मैं सोचूं,
चुका न पाऊं ऋण मैं अगर जीवन भी अपना दे दूं।
Happy Teacher's Day
आज मैं आपके निस्वार्थ, समर्पित, मेहनती और कक्षा में सबसे बुद्धिमान व्यक्ति होने का उत्सव मनाता हूं,
मैं आपका छात्र बनने के लिए आभारी हूं,
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
रोशनी बनकर आए जो हमारी जिंदगी में,
ऐसे गुरूओं को में प्रणाम करता हूं,
जमीन से आसमान तक पहुंचाने का रखते है जो हुनर,
ऐसे टीचर्स को मैं दिल से सलाम करता हूं।
Happy Teacher's Day
