Sister's Day Shayari (Behen Ke liye Shayari): किशोर कुमार का एक गाना है - फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है। देव आनंद और जीनत अमान पर फिल्माया यह गीत बहनों के लिए एक दम सटीक बैठता है। बैठे भी क्यों न, घर में बहन की मौजूदगी से हर कोना खिल उठता है। बहन जहां एक तरफ भाई के साथ लड़ाई में भागीदार होती है तो दूसरी तरफ पापा की आंखों का तारा भी होती है। बहन बड़ी हो तो उसका प्यार मां की तरह होता है। भाई बहनों के प्यार पर ना जाने कितने ही शायरों ने बेहतरीन शेर लिखे हैं। दुनिया भर में हर साल बहनों के लिए खास तौर पर सिस्टर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार सिस्टर्स डे 4 अगस्त को पड़ा है।
Happy Sister's Day Shayari in Hindi
सिस्टर्स डे के मौके पर अगर आप अपनी बहन को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो आप उसे ये शायरियां भेज सकते हैं। आप इन्हें अपने व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी लगा सकते हैं:
Sister ke liye Shayari | Behan Shayari | Behan par Shayari
- कभी लड़ती है, तो कभी झगड़ती है,
बिना कहे हर बात को मेरी समझती है।
- एक बहन से अच्छा दोस्त कोई नहीं हो सकता,
और उस दोस्त से सच्चा कोई नहीं हो सकता।
- तेरा मिलना किसी दुआ से कम नहीं,
चाहे आए कितनी भी दूरी,
बहन के लिए मेरा प्यार हुआ कम नहीं।
Sister Love Shayari
- वो हमसे दूर कैसे रह पाएगी,
यकिन है बहना मेरा साथ निभाएगी,
हमारी नाराजगी उससे बर्दाश्त नहीं,
तो वो भला हमें भूल कैसे पाएगी।
- हम तुम से दूर कहां जाएंगे, यकिन है हमें,
हर जन्म बहना के रूप में तुम्हें ही पाएंगे।
- हर जरूरत में बहन तेरा साथ मिला,
गैर मौजूदगी में भी तेरा एहसास मिला,
जब-जब भी मैंने खुद को उलझा पाया,
बहना हर बार तूने ही मुझे सुलझाया।
Sister Shayari in Hindi 2 line
- सबसे प्यारी मेरी बहना,
नदियों की तरह बहती रहना,
जब भी तुझे लगे मेरी जरूरत,
बेझिझक तू मुझसे कहना।
- मांगी थी मैंने भगवान से दुआ एक खास,
बहन देकर उसने कराया प्यारा एहसास।
- यही दुआ है रब से मेरी,
हंसती रहे बहन तू मेरी।
Behan par best Shayari in Hindi
- मां के जैसा अगर कोई प्यार कर सकता है,
तो वह इस दुनिया में बहन ही हो सकती है।
- सांसों में जैसे कोई सरगम-सी बजे,
जब भी बहना मेरी ज़ोरों से हंसे।
- मानो जैसे जन्नत ज़मीं पे उतर आती है,
जब भी बहना मेरी खिलखिलाकर मुस्कुराती है।
- चाहे कितनी भी हो तकरार,
कम नहीं हो सकता बहनों का प्यार।
Happy Sisters Day Shayari Wishes
- वो ही श्रृंगार मेरा वो ही गहना है,
एक हज़ारों में मेरी बहना है।
- चाहे दूर हो वो सात समन्दर पार,
घटता नहीं कभी दो बहनों का प्यार।
- कभी मीठी तकरार, कभी बेशुमार प्यार
एक दूजे के लिए दुनिया से, लड़ने को तैयार
हम बहनों के बीच तो होता है, ऐसा ही दुलार।
- मैं गिरूं तो मेरा हाथ पकड़ती है,
सिसकियों से मेरे वो रो पड़ती है।
- ज़माना कोशिश करता है मुझे गिराने की,
मगर मेरी बहन मेरी ढाल बनकर चलती है।
