Sister Day 2024 Wishes (सिस्टर डे डेट, विशेज): बहनों संग रिश्ता बेशक ही हर रिश्ते तो सालों की दोस्ती से बढ़कर होता है। खून के इसी रिश्ते में सबसे ज्यादा लड़ाई-झगड़े तो प्यार का सागर भरा होता है। बहनें.. वो फूल हैं जो जिनके कांटे कभी नहीं चुभते हैं, प्यार और सम्मान व स्नेह से भरी बहने अपने भाई-बहनों के लिए सारे जग से लड़ सकती हैं। और बहनों के इसी प्यार को सम्मान देने के लिए हर साल अगस्त माह के पहले रविवार के दिन नेशनल सिस्टर डे मनाया जाता है। जिस दिन मां समान उस बहन को आप बहुत स्पेशल फील करवा सकते हैं। देखें सिस्टर डे पर बहन को कैसे विश करें, हैप्पी सिस्टर डे कोट्स, विशेज, शायरी, बधाई संदेश।
Happy Sister's Day 2024 wishes in hindi
Happy Sister's Day wishes in Hindi
1. कभी लड़ती है, तो कभी झगड़ती है,
बिना कहे हर बात को मेरी समझती है।
2. तेरा मिलना किसी दुआ से कम नहीं,
चाहे आए कितनी भी दूरी,
बहन के लिए मेरा प्यार हुआ कम नहीं।
3. हर जरूरत में बहन तेरा साथ मिला,
गैर मौजूदगी में भी तेरा एहसास मिला,
जब-जब भी मैंने खुद को उलझा पाया,
बहना हर बार तूने ही मुझे सुलझाया।
4. मां के जैसा अगर कोई प्यार कर सकता है,
तो वह इस दुनिया में बहन ही हो सकती है
Shayari for Sister in Hindi
5. फूलों का तारों का सबका कहना है..
एक हजारों में मेरी बहना है
हैप्पी सिस्टर डे 2024
6. कोहिनूर तो नहीं देखा मैंने कभी।
लेकिन अनमोल होती हैं बहने।
खुद के गम को छुपा के हंसना सिखाती हैं।
सिस्टर डे की बधाई
7. मेरी बहना मेरे पास है,
आज का दिन बेहद खास है,
तेरे भाई को ये एहसास है,
ये रिश्ता कितना पाक है।
Sister Day quotes in Hindi
8. मुझे समझती है, मुझे परखती है,
क्योंकि वह बड़ी है,
चाहे रहूं गलत या सही,
हर हालात में बहना मेरे साथ खड़ी है।
9. भीड़ हो चाहे तन्हाई हो,
कभी न छोड़े जो साथ,
बहन तुम वो परछाई हो।
10. तोड़े से भी न टूटे ऐसा रिश्ता है हमारा,
कभी न छोड़ेंगे हम बहन साथ तुम्हारा।
