Sawan Sowar 2024 Wishes: सावन के महीने का हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व होता है। शिव भक्तों को इस महीने का इंतजार पूरे साल भर रहता है। सावन के महीने में भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है और सोमवार के दिन शिव पूजन का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसा माना जाता है कि सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ की सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। सावन महीने की शुरुआत के साथ ही भक्त अपनों को शुभकामनाएं देना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन सोमवार की अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये बधाई संदेश, मैसेज, कोट्स, विशेज भेज सकते हैं।
सावन सोमवार के शुभकामना संदेश हिंदी में - Sawan Somwar Wishes In Hindi
सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं
जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
आप पर शिव की बनी रहे छाया
भोले बाबा पलट देंगे किस्मत की काया
आपकी जिंदगी में मिले आपको वो सब जो भी आपने है चाहा।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
Sawan Somwar Quotes In Hindi
करता करे न कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा न कोई।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
सावन में मंदिर सजने लगता है,
शिव का डमरू बजने लगता है,
हर हृदय शिव-शिव कहने लगता है
भक्ति का अलख जगने लगता है।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
खुद को कमजोर मत समझ तू भी अंश शक्ति का है,
सावन का महीना तो बाबा भोलेनाथ की भक्ति का है।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
जिसने अपने लालच को छोड़ दिया है,
उसने भगवान शिव से नाता जोड़ लिया है।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
