लाइफस्टाइल

Sawan Sowar 2024 Wishes: सावन के पहले सोमवार की अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए भेजें ये संदेश, बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 22, 2024, 06:15 AM IST

Sawan Sowar 2024 Wishes: सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। शिव भक्तों के लिए ये महीना बेहद खास होता है। सावन महीने की शुरुआत के साथ ही भक्त अपनों को शुभकामनाएं देना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन सोमवार की अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये बधाई संदेश, मैसेज, कोट्स, विशेज भेज सकते हैं।

Image

Sawan Sowar 2024 Wishes

Sawan Sowar 2024 Wishes: सावन के महीने का हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व होता है। शिव भक्तों को इस महीने का इंतजार पूरे साल भर रहता है। सावन के महीने में भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है और सोमवार के दिन शिव पूजन का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसा माना जाता है कि सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ की सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। सावन महीने की शुरुआत के साथ ही भक्त अपनों को शुभकामनाएं देना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन सोमवार की अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये बधाई संदेश, मैसेज, कोट्स, विशेज भेज सकते हैं।

सावन सोमवार के शुभकामना संदेश हिंदी में - Sawan Somwar Wishes In Hindi

सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं

जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

Sawan Somvar wishes in hindi

Sawan Somvar wishes in hindi

कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं

वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं।

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

आप पर शिव की बनी रहे छाया

भोले बाबा पलट देंगे किस्मत की काया

आपकी जिंदगी में मिले आपको वो सब जो भी आपने है चाहा।

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

Sawan Somwar Quotes In Hindi

करता करे न कर सके

शिव करे सो होय

तीन लोक नौ खंड में

महाकाल से बड़ा न कोई।

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

Sawan Somvar Wishes in Hindi

Sawan Somvar Wishes in Hindi

सावन में मंदिर सजने लगता है,

शिव का डमरू बजने लगता है,

हर हृदय शिव-शिव कहने लगता है

भक्ति का अलख जगने लगता है।

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

खुद को कमजोर मत समझ तू भी अंश शक्ति का है,

सावन का महीना तो बाबा भोलेनाथ की भक्ति का है।

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

Sawan Sowar 2024 Wishes in hindi

Sawan Sowar 2024 Wishes in hindi

जिसने अपने लालच को छोड़ दिया है,

उसने भगवान शिव से नाता जोड़ लिया है।

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article