Happy Sawan 2025 Hindi Shayari, Wishes: समय की चाल है...सावन मास की शुरुआत, अपनों को भेजें शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 11, 2025, 09:37 AM IST

Happy Sawan 2025 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages, Sawan ke Pahle din ki hardik shubhkamnaye: सावन के पहले दिन अपने परिजनों, करीबियों और दोस्तों को पवित्र महीने की शुभकामनाएं देने के लिए यहां से भेजें शुभकामना संदेश। देखें शुभकामना संदेश, फोटोज।

Happy Sawan 2025 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। हिंदू धर्म के मुताबित सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान, 'हलाहल' नामक एक घातक विष निकला था। ब्रह्मांड को बचाने के लिए, भगवान शिव ने इस विष को पी लिया, जिससे उनका गला नीला हो गया और उन्हें 'नीलकंठ' नाम मिला। विष के प्रभाव को शांत करने के लिए देवताओं ने उन्हें ठंडा जल और दूध अर्पित किया। यही कारण है कि इस महीने में भगवान शिव को जल और दूध चढ़ाना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए सावन के महीने में कठोर तपस्या की थी। भगवान शिव को यह महीना विशेष रूप से प्रिय माना जाता है, और भक्त इस दौरान उनकी पूजा करके विशेष आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। सावन का महीना आज से शुरू हो गया है। सावन के आगमन के साथ ही शिव भक्त अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में यहां हम सावन के पहले दिन की शुभकामनाएं लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपने करीबियों को बधाई दे सकते हैं।

सावन के पहले दिन की हार्दिक शुभकामनाएं (Images: Canva)

सावन के पहले दिन की हार्दिक शुभकामनाएं (Images: Canva)

Happy Sawan 2025 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages

1. हर बूंद कहे शिव का नाम,

सावन में सबको मिले धाम।

भक्ति में खो जाएं इस बार,

भोलेनाथ करें हर संकट पार।

सावन के पहले दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

End of Feed