लाइफस्टाइल

Happy Sawan 2024 Hindi Shayari, Wishes: सावन में अपनों को भेजें ये 10 शुभकामना संदेश, भगवान भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 22, 2024, 06:41 AM IST

Happy Sawan 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages, Sawan Ki Hardik Shubhkamnaye: सावन महीने की शुरुआत हो गई है। शिव भक्तों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने में लोग सच्ची श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं। साथ ही अपनों को शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये शायरी, मैसेज, कोट्स, विशेज भेज सकते हैं।

Image

Happy Sawan 2024

Happy Sawan 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: भगवान भोलेनाथ को समर्पित पवित्र महीना सावन 22 जुलाई से शुरू हो गया है। शिव भक्तों के लिए यह महीना बेहद खास होता है। सावन महीना शुरू होते ही भगवान शंकर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। साल 2024 में सावन में कुल 5 सोमवार पड़ेंगे। सावन महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व माना जाता है। शिव भक्त दूध, दही, शहद, बेलपत्र, फल और फूल से भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। सावन का महीना शुरू होते ही शिव भक्त अपनों को शुभकामनाएं भी देने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों को सावन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो सावन की ये शायरी, मैसेज, कोट्स, विशेज भेज सकते हैं।

Happy Sawan 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages

मन छोड़ व्यर्थ की चिंता

तू शिव का नाम लिए जा

शिव अपना काम करेंगे तू

अपना काम किए जा

ॐ नम:शिवाय

सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

Sawan 2024 Wishes

Sawan 2024 Wishes

भोले आएं आपके द्वार

भर दें जीवन में खुशियों की बहार

न रहे जीवन में कोई दुख

हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।

सावन की शुभकामनाएं

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं

अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं

शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

sawan ki shayari

sawan ki shayari

Happy Sawan 2024 Wishes

कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं

वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं

आप सभी को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं

जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

Sawan badhai sandesh

Sawan badhai sandesh

भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में

जो कभी किसी ने नहीं पाया

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article